{"_id":"5bcbcd77bdec22697e538a39","slug":"delhi-government-opened-100-library-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने 100 स्कूलों में खोले पुस्तकालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली सरकार ने 100 स्कूलों में खोले पुस्तकालय
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Oct 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
पुस्तकालय में अध्ययन करते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने शनिवार को 100 सरकारी स्कूलों में प्राइमरी सेक्शन के लिए विशेष पुस्तकालयों की शुरुआत की। पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेसीडेंट एस्टेट स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में किया। इसके बाद वह दूसरे कई स्कूलों में भी गए। दिल्ली सरकार का कहना है कि इसके जरिये बच्चों में पढ़ने व समझने की प्रवृत्ति विकसित करने की कोशिश है।
विज्ञापन
उधर, सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी खोलने को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेहतरीन प्रयास बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि पूरी दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में शानदार लाइब्रेरी खोली जा रही हैं। जबकि छात्रों व अध्यापकों से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि लाइब्रेरी में इस तरह का माहौल होना चाहिए कि बच्चे खुद पढ़कर दूसरों को भी समझाने के काबिल बन सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल पुस्तकालय छोटे बच्चों के लिए है, लेकिन अगर कभी किसी बड़े बच्चे के अंदर का छोटा बच्चा जाग जाए तो वह भी लाइब्रेरी में पहुंचकर किताबें व कहानियां पढ़ सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने प्राइमरी के बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाने का प्रयोग पिछले साल शुरू किया था। अभी तक 100 स्कूलों में पुस्तकालय खोले गए थे। नए पुस्तकालय खुलने के बाद अब इनकी संख्या 200 हो गई है।
विज्ञापन