फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi elections bjp and aap call meeting after voting

अमित शाह के साथ समीक्षा के बाद जावड़ेकर बोले- एग्जिट पोल्स सही नहीं, एग्जैक्ट पोल का करें इंतजार

Sun, 09 Feb 2020 11:05 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 09 Feb 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
delhi elections bjp and aap call meeting after voting

दिल्ली में मतदान के बाद शनिवार देर रात दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंथन जारी रहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडे़कर समेत दिल्ली के सभी सांसदों व अन्य नेताओं के साथ मतदान की समीक्षा की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी के जीत के दावों को नकारते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स गलत हो सकते हैं। इसलिए भाजपा एग्जैक्ट पोल्स (सटीक नतीजों) का इंतजार करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव भाजपा ही जीतेगी और एग्जिट पोल्स और अंतिम नतीजों में बड़ा अंतर होगा। लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए थे।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि हमने जमीनी सच्चाई देखी है और अच्छी प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। हम 11 फरवरी को सरकार जरूर बनाएंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी एग्जिट पोल्स के गलत होने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। दिल्ली में 21 जनवरी को नामांकन के बाद से 6 फरवरी तक अमित शाह ने 42 नुक्कड़ सभाएं करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की हरसंभव कोशिश की। अंतिम समय तक भाजपा नेता मैदान में डटे रहे।

दिल्ली चुनाव में लगे नेताओं से वह मतदान की जानकारी भी हासिल करते रहे और रात में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए। प्रत्येक सांसद से उन्होंने उसके संसदीय क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में मतदान व भाजपा की संभावनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की सत्ता में वापसी की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

उन्होंने नेताओं को इस तरह की संभावनाओं पर ध्यान देने से मतगणना की तैयारी करने और तब तक ईवीएम की निगरानी की हिदायत दी। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से अनुभवी कार्यकर्ताओं को मतगणना एजेंट बनाने की हिदायत दी।

आप ने भी समीक्षा बैठक, देर रात तक मंथन

उधर, आम आदमी पार्टी के भी तमाम बड़े नेताओं की बैठक जारी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह समेत कई नेता बैठक में मौजूद थे। इस दौरान सभी स्ट्रांग रूम पर आप प्रतिनिधियों की तैनाती पर भी फैसला लिया गया। ईवीएम से छेड़छाड़ न हो, इसके लिए आप ने सभी स्ट्रांग रूम में अपने कार्यकर्ताओं को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed