फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Election Result 2025 Aam Aadmi Party and Congress, AAP will be out of India alliance! News In Hindi

Congress: इंडिया गठबंधन से बाहर होगी 'आप'! दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद बढ़ी तकरार; कांग्रेस ने साफ किया रूख

Sun, 09 Feb 2025 06:59 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Feb 2025 06:59 PM IST
सार

दिल्ली चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी की हार हुई और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। इसके बाद दोनों पार्टियों के बीच तकरार और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसके बाद सवाल ये उठ रहा है कि क्या 'आप'  इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहेगी या नहीं?

विज्ञापन
Delhi Election Result 2025 Aam Aadmi Party and Congress, AAP will be out of India alliance! News In Hindi
राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को दिल्ली चुनाव के परिणाम सामने आए, जिसके बाद राजधानी की सियासत में गर्माहट तेज हो गई है। कारण है कि आम आदमी पार्टी की हार और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलना इंडिया गठबंधन में लंबे समय से चले आ रहे आंतरिक क्लेश को हवा देने लगे और कई चुनाव विशेषज्ञों ने माना कि दिल्ली में आप की हार का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस बनकर सामने आई। 
विज्ञापन


राजीव शुक्ला ने दी प्रतिक्रिया
इसी बीच इन सवालों के जवाब में कांग्रेस सासंद राजीव शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था, तब यह तय हुआ था कि हम लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे और राज्यों में पार्टियां अपना फैसला खुद ले सकती हैं। जब संसदीय चुनाव होंगे, तो हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही यह पूछे जाने पर कि क्या 'आप' गठबंधन में रहेगी, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि ये बात वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि आप गठबंधन में रहेगी या नहीं, लेकिन विपक्षी एकता मजबूत है और ऐसी ही रहेगी।
विज्ञापन


'आप की जीत कांग्रेस की जिम्मेदारी'
साथ ही इस मामले में कांग्रेस नेता मुमताज पटेल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्या आप की जीत सुनिश्चित करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है? क्या उन्होंने गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र चुनावों में इसके बारे में सोचा था? मुमताज ने कहा कि कांग्रेस भारत में दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी हैं, अगर हमने आप के साथ गठबंधन किया होता और आप सत्ता में आती, तो हमें इससे क्या फायदा होता? 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने कभी कांग्रेस की मदद नहीं की- पटेल
साथ ही पटेल ने आगे कहा कि आप ने कभी भी कांग्रेस पार्टी की मदद नहीं की। अगर सभी राष्ट्रीय पार्टियां यह कहना चाहती हैं कि कांग्रेस पार्टी को हमेशा त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इसमें विश्वास नहीं करतीं। साथ ही मुमताज ने ये भी कहा कि अब इन सभी पार्टियों को यह समझ लेना चाहिए कि वे कांग्रेस के समर्थन के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीत सकतीं। 


दिल्ली चुनाव परिणाम पर एक नजर
बता दें कि शनिवार को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सामने आए। जहां 27 सालों के बाद भाजपा ने दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में वापसी की। भाजपा ने 70 सीटों में 48 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सिमट गई। बात कांग्रेस की करें तो, दिल्ली में इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed