{"_id":"67a05febb5060785220a0c79","slug":"delhi-election-pm-modi-kumbh-visit-shiv-sena-ubt-leader-sanjay-raut-raises-question-news-in-hindi-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राउत ने PM मोदी के महाकुंभ दौरे की तारीख पर उठाए सवाल, बोले- दिल्ली में ऐसे वोट नहीं मिलने वाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राउत ने PM मोदी के महाकुंभ दौरे की तारीख पर उठाए सवाल, बोले- दिल्ली में ऐसे वोट नहीं मिलने वाला
Mon, 03 Feb 2025 11:49 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:49 AM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सीएम मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में जाने से डर रहा है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ में संगम स्नान और पूजन करेंगे। दिल्ली चुनाव के दिन पीएम मोदी के कुंभ दौरे को लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी पीएम मोदी के कुंभ दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि उनके ऐसा करने से दिल्ली की जनता उन्हें वोट देंगी। उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने आगे कहा कि अगर लोगों ने ऐसा करना शुरू कर दिया तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा।
पीएम मोदी के कुंभ दौरे पर संजय राउत ने उठाए सवाल
दिल्ली चुनाव के दौरान पीएम मोदी के कुंभ दौरे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, उसी दिन पीएम मोदी पवित्र स्नान के लिए कुंभ का दौरा कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनके ऐसा करने से दिल्ली की जनता उन्हें वोट देगी। अगर लोग इस आधार पर वोट देंगे तो देश में लोकतंत्र खतरे में है। केजरीवाल जी को उनके काम के आधार पर वोट मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम फडणवीस पर साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, पहली बार देख रहा हूं कि कोई मुख्यमंत्री सीएम के आधिकारिक आवास 'वर्षा बंगले' में जाने से डर रहा है। अगर आप मुख्यमंत्री हैं तो आपको वहां रहना चाहिए। मैं यह सुन रहा हूं कि देवेंद्र फडणवीस वहां नहीं जाना चाहते हैं। ऐसा महाराष्ट्र में पहले कभी नहीं हुआ था।
संबंधित वीडियो

#WATCH | On the 5th February Delhi elections, Shiv Sena MP (UBT) Sanjay Raut says, "On the same day, Modi ji is visiting Kumbh to take a holy dip. He thinks that the people of Delhi will vote for him on this basis. If people vote on this basis democracy is in danger in the… pic.twitter.com/j71iqroG2B
— ANI (@ANI) February 3, 2025
विज्ञापन
सीएम फडणवीस पर साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, पहली बार देख रहा हूं कि कोई मुख्यमंत्री सीएम के आधिकारिक आवास 'वर्षा बंगले' में जाने से डर रहा है। अगर आप मुख्यमंत्री हैं तो आपको वहां रहना चाहिए। मैं यह सुन रहा हूं कि देवेंद्र फडणवीस वहां नहीं जाना चाहते हैं। ऐसा महाराष्ट्र में पहले कभी नहीं हुआ था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन