फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Election: Last chance to get your name added to the voter list

Delhi Election: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका, प्रचार न होने से लोगों को जानकारी नहीं

Sun, 10 Nov 2024 05:42 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 10 Nov 2024 05:42 PM IST
सार

Delhi Election: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में नियुक्त एक बीएलओ राम बचन ने अमर उजाला को बताया कि मतदाता सूची को अपडेट करने का पहला चरण 21 अगस्त से 21 सितंबर तक चलाया गया था।

विज्ञापन
Delhi Election: Last chance to get your name added to the voter list
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का चुनाव फरवरी 2025 में हो सकता है। इसके लिए मतदाता सूची में लोगों के नाम जुड़वाने-कटवाने का काम अपने अंतिम चरण में है। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी इस काम में जुटे हुए हैं। लेकिन कई जगहों पर इस काम में अभी भी ढिलाई देखी जा रही है। सही से प्रचार न हो पाने के कारण लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं है और लोग अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।     
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में नियुक्त एक बीएलओ राम बचन ने अमर उजाला को बताया कि मतदाता सूची को अपडेट करने का पहला चरण 21 अगस्त से 21 सितंबर तक चलाया गया था। इस दौरान सभी बीएलओ अधिकारियों को अपने संबंधित इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी कर सूची अपडेट करना था। यह चरण पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


अब छूटे मतदाताओं के लिए नवंबर महीने के दूसरे सप्ताहांत में विशेष कैंप लगाया गया है। इसमें जिन लोगों का नाम अब तक किसी कारण सूची में शामिल करने से छूट गया था, उन्हें शामिल करने के लिए कहा जा रहा है। एक बार अंतिम अवसर इसी महीने के अंतिम सप्ताहांत में भी दिया जाएगा। जिन लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना हो, या किसी मृतक का नाम सूची से हटवाना हो, वे अपने पूर्व के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वहां उपस्थित बीएलओ से फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अपडेट करने का अंतिम प्रयास होगी। इसके बाद एक जनवरी तक अपडेटेड मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी जिससे सभी राजनीतिक दल उसके अनुसार अपनी नीतियां बना सकें। 


सही से प्रचार नहीं
लेकिन अमर उजाला ने अपने जमीनी रिपोर्ट में पाया कि कई बीएलओ अपनी ड्यूटी पर सही समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके बाबत कोई प्रचार नहीं किया गया जिससे आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। कई मतदान केंद्रों पर जहां मतदाता सूची को अपडेट किया जाना है, वहां कोई बैनर तक नहीं लगाया गया है जिससे लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। ऐसे में अनेक लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने से चूक रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed