फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi-election-2025 important face arvind kejriwal atishi marlena alka lamba manish sisodia parvesh verma

Delhi Assembly Election: दिल्ली की हर सीट पर तय हुआ मुकाबला, जानें आप-भाजपा और कांग्रेस ने कहां से किसे उतारा?

Thu, 16 Jan 2025 04:31 PM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 16 Jan 2025 04:31 PM IST
सार

Delhi Assembly Election: दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने हैं। तीनों प्रमुख दलों अपने-अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। आप और कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर तो भाजपा ने 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने दो सीटें अपने सहयोगी दलों जदयू और लोजपा-आर को दी हैं। आइये जानते हैं किस सीट पर किनके बीच मुकाबला है...

विज्ञापन
delhi-election-2025 important face arvind kejriwal atishi marlena alka lamba manish sisodia parvesh verma
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। 5 फरवरी को दिल्ली में वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही राजधानी की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 15 जनवरी को आप ने दो सीटों नरेला और हरि नगर से अपने उम्मीदवार बदल दिए। नरेला से शरद चौहान और हरिनगर से सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया गया। पहले नरेला से दिनेश भारद्वाज और हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लन आप उम्मीदवार थीं। इसी तरह भाजपा ने 70  में 68 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। पार्टी ने बुराड़ी सीट  जदयू और देवली सीट लोजपा-आर के लिए छोड़ दी है। वहीं, कांग्रेस ने भी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। चलिए जानते है किस सीट पर किनके बीच मुकाबला है....

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा केजरीवाल
आप के लिए इस चुनाव में प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा खुद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ही हैं। 2013, 2015 और 2020 में आप की जीत के बाद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव से पहले उन्हें शराब घोटाले में जेल जाना पड़ा। जेल से वापस आने के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद आप ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी को शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री आतिशी भी इस चुनाव प्रचार में पार्टी के लिए बड़ा चेहरा बनेंगी।  इसके साथ ही मनीष सिसोदिया, संजय सिंह जैसे चेहरे भी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। 

विज्ञापन

भाजपा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ही होंगे प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा
दिल्ली चुनाव में भाजपा के प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। पीएम मोदी दिल्ली में कई रैलियां करते भी नजर आएंगे। गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ स्थानीय नेताओँ में प्रवेश वर्मा, रमेश बिधुड़ी से लेकर बांसुरी स्वराज तक अपने-अपने इलाके में पार्टी की जीत के लिए जोर लगाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी सीट से उतारा है। बिधूड़ी हाल ही में आतिशी को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी करके चर्चा में आए हैं।


 

राहुल-प्रियंका पर होगा कांग्रेस का दारोमदार
कभी दिल्ली की सत्ता पर अकेले राज करने वाली कांग्रेस आज दिल्ली में अपनी जमीन तलाशने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। इस चुनाव में पार्टी के प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही होंगे। हालांकि, अब तक दोनों ही प्रचार से दूर रहे हैं। स्थानीय चेहरों में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, अलका लांबा, संदीप दीक्षित जैसे चेहरे अपने-अपने इलाके में पार्टी को जीत दिलाने के लिए जोर लगाएंगे।  



 



दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस ने कहां से किसे उतारा?
विधानसभा आप  भाजपा + कांग्रेस 
नरेला शरद चौहान राज करण खत्री अरुणा कुमारी
बुराड़ी संजीव झा शैलेंद्र कुमार (जदयू) मंगेश त्यागी
तिमारपुर सुरेंद्रपाल सिंह बिट्टू सूर्य प्रकाश खत्री लोकेंद्र चौधरी
आदर्श नगर मुकेश गोयल राज कुमार भाटिया शिवांक सिंघल
बादली अजेश यादव दीपक चौधरी देवेंद्र यादव
रिठाला मोहिंदर गोयल कुलवंत राणा सुशांत मिश्रा
बवाना जय भगवान रवीन्द्र कुमार (इंद्रराज) सुरेंदर कुमार
मुंडका जसबीर कराला गजेन्द्र दराल धर्मपाल लकड़ा
किराड़ी अनिल झा बजरंग शुक्ला राजेश गुप्ता
सुल्तानपुर माजरा मुकेश अहलावत कर्म सिंह कर्मा जय किशन
नांगलोई जाट रघुवेंद्र शौकीन मनोज शौकीन रोहित चौधरी
मंगोलपुरी राकेश जाटव धर्मरक्षक राजकुमार चौहान हनुमान चौहान
रोहिणी प्रदीप मित्तल विजेन्द्र गुप्ता सुमेश गुप्ता
शालीमार बाग बंदना कुमारी रेखा गुप्ता प्रवीण जैन
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन करनैल सिंह सतीश लूथरा
त्रिनगर प्रीति तोमर तिलक राम गुप्ता सतेन्द्र शर्मा
वजीरपुर राजेश गुप्ता पूनम शर्मा रागिनी नायक
मॉडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी अशोक गोयल कुंवर करन सिंह
सदर बजार सोम दत्त मनोज कुमार जिंदल अनिल भारद्वाज
चांदनी चौक पुनर्दीप सिंह साहनी सतीश जैन मुदित अग्रवाल
मटिया महल शोएब इकबाल दीप्ति इंदौरा आसिम अहमद खान
बल्लीमारान इमरान हुसैन कमल बागड़ी हारून यूसुफ
करोल बाग विशेष रवि दुष्यन्त कुमार गौतम राहुल धनक
पटेल नगर प्रवेश रतन राज कुमार आनंद कृष्णा तीरथ
मोती नगर शिव चरण गोयल हरीश खुराना राजेंद्र नामधारी
मदिपुर राखी बिड़लान उर्मिला कैलाश गंगवाल जेपी पंवार
राजौरी गार्डन धनवंती चंदेला मनजिंदर सिंह सिरसा धर्मपाल चंदेला
हरि नगर सुरिंदर सेतिया श्याम शर्मा प्रेम शर्मा
तिलक नगर जरनैल सिंह श्वेता सैनी पीएस बावा
जनकपुरी प्रवीण कुमार आशीष सूद हरबानी कौर
विकासपुरी महेंद्र यादव पंकज कुमार सिंह जितेंद्र सोलंकी
उत्तम नगर पोश बालियान पवन शर्मा मुकेश शर्मा
द्वारका विनय मिश्र प्रद्युम्न राजपूत आदर्श शास्त्री
मटियाला सोमेश शौकीन संदीप सहरावत रघुविंदर शौकीन
नजफगढ़ तरुण यादव नीलम पहलवान सुषमा यादव
बिजवासन सुरेंद्र भारद्वाज कैलाश गहलोत देवेन्द्र सहरावत
पालम जोगिंदर सोलंकी कुलदीप सोलंकी मांगे राम
दिल्ली कैंट वीरेंद्र सिंह कादियान भुवन तंवर प्रदीप कुमार उपमन्यु
राजेंद्र नगर दुर्गेश पाठक उमंग बजाज विनीत यादव
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश साहिब सिंह वर्मा संदीप दीक्षित
जंगपुरा मनीष सिसोदिया तरविंदर सिंह मारवाह फरहाद सूरी
कस्तूरबा नगर रमेश पहलवान नीरज बसोया अभिषेक दत्त
मालवीय नगर सोमनाथ भारतीय सतीश उपाध्याय जीतेन्द्र कुमार कोचर
आरके पुरम प्रमिला टोकस अनिल शर्मा विशेष टोकस
महरौली महेंद्र चौधरी गजेन्द्र यादव पुष्पा सिंह
छतरपुर ब्रह्म सिंह तंवर करतार सिंह तंवर राजिंदर तंवर
देवली प्रेम कुमार चौहान दीपक तंवर (लोजपा+आर) राजेश चौहान
अंबेडकर नगर अजय दत्त खुशीराम चुनार जय प्रकाश
संगम विहार दिनेश मोहनिया चंदन कुमार चौधरी हर्ष चौधरी
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज शिखा राय गरवित सिंघवी
कालकाजी आतिशी रमेश बिधूड़ी अलका लांबा
तुगलकाबाद सही राम रोहतास बिधूड़ी विरेंदर बिधुड़ी
बदरपुर राम सिंह नारायण दत्त शर्मा अर्जुन भड़ाना
ओखला अमानउल्ला खान मनीष चौधरी अरीबा खान
त्रिलोकपुरी अंजना पारसा रविकांत उज्जैन अमरदीप
कोंडली कुलदीप कुमार प्रियंका गौतम अक्षय कुमार
पटपड़गंज अवध ओझा रवीन्द्र सिंह नेगी अनिल कुमार
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी अभय वर्मा सुमित शर्मा
विश्वास नगर दीपक सिंगला ओम प्रकाश शर्मा राजीव चौधरी
कृष्णा नगर विकास बग्गा डॉ. अनिल गोयल गुरचरण सिंह राजू
गांधी नगर नवीन चौधरी (दीपू) अरविंदर सिंह लवली कमल अरोड़ा
शाहदरा जितेंद्र सिंह शंटी संजय गोयल जगत सिंह
सीमापुरी वीर सिंह धींगान कुमारी रिंकू राजेश लिलोठिया
रोहतास नगर सरिता सिंह जितेन्द्र महाजन सुरेश वाटी चौहान
सीलमपुर जुबैर चौधरी अनिल गौड़ अब्दुल रहमान
घोंडा गौरव शर्मा अजय महावर भीष्म शर्मा
बाबरपुर गोपाल राय अनिल वशिष्ठ हाजी मोहम्मद इशराक खान
गोकलपुर सुरेंद्र कुमार प्रवीण निमेष ईश्वर बागड़ी
मुस्तफाबाद आदिल अहमद मोहन सिंह बिष्ट अली मेहंदी
करावल नगर मनोज त्यागी कपिल मिश्रा डॉ. पीके मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed