फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi economist Montek Singh Ahluwalia said there is a need to expand non metro cities in India news in hindi

Gujarat: अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह ने कहा- राज्यों में निवेश बढ़ाने के लिए रहने योग्य शहर करने होंगे विकसित

Sun, 22 Jan 2023 01:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 01:34 AM IST
सार

अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा कि राज्य सरकारों को यदि निवेश और प्रतिभा को आकर्षित करना है तो उन्हें रहने योग्य शहर प्रदान करने का प्रयास करना होगा। अहमदाबाद स्थित सीईपीटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन
delhi economist Montek Singh Ahluwalia said there is a need to expand non metro cities in India news in hindi
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शनिवार को कहा कि भारत में ‘गैर-मेट्रो’ शहरों का विस्तार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को यदि निवेश और प्रतिभा को आकर्षित करना है तो उन्हें ‘रहने योग्य’ शहर प्रदान करने का प्रयास करना होगा। अहलूवालिया ने अहमदाबाद स्थित सीईपीटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही। योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अहलूवालिया ने कहा कि भविष्य के लिए भवन डिजाइन करते समय जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर नियोजन बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि हम महानगरों की आबादी अब और नहीं बढ़ाना चाहते हैं। यदि आप आबादी को देखें, तो दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जैसे शहरों का जनसंख्या घनत्व देश के पश्चिमी क्षेत्र के अधिकांश शहरों की तुलना में अब बहुत अधिक है और यह विचार कि ये सभी नए शहरी लोग मौजूदा महानगरों में जा रहे हैं, बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि भारत में शहरीकरण की गति लोगों की तेजी से बढ़ती हुई आय के स्तर के साथ और तेज हो रही है और देश में आवास की गुणवत्ता के निर्माण की आवश्यकता शायद दुनिया में किसी भी जगह से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed