फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi court sent Karti Chidambaram Chartered Accountant to judicial custody in INX Media case

INX मनी लांड्रिंग केस: कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में CA

Mon, 26 Feb 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi court sent Karti Chidambaram Chartered Accountant to judicial custody in INX Media case
कार्ति चिदंबरम

आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम के चाटर्ड अकाउंटेंट एस भास्करन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन


बताते चलें कि कार्ति चिदंबरम के अकाउंटेंट को शुक्रवार (16 फरवरी) को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में भेजा था। गौरतलब है कि आईएनएक्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर 6 मार्च को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। हालांकि शीर्ष अदालत ने ईडी के उस समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसमें कार्ति को 1 मार्च को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन

 



इससे पहले अदालत ने कार्ति को कहा था कि वह इस मामले में सक्षम प्राधिकरण के समक्ष आग्रह कर सकते हैं। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अमिताव रॉय और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि वे इस मामले में 6 मार्च को सुनवाई करेगी। कार्ति की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल अदालत में मौजूद थे। सिब्बल ने ईडी की कार्रवाई को चुनौती देने के संबंध में समुचित तरीके से आवेदन करने के लिए अदालत से समय मांगा। 


मालूम हो कि आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड से विदेशों से फंड प्राप्त करने में क्लीयरेंस संबंधी मामले में कथित रूप से अनियमितता का आरोप है। इस संबंध में पिछले साल 15 मई को मामला दर्ज किया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed