फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Court begins trial in money laundering case against Kashmiri separatist leader Shabbir Shah

मनी लॉन्ड्रिंग केस में कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ मुकदमा शुरू

Tue, 16 Jan 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi Court begins trial in money laundering case against Kashmiri separatist leader Shabbir Shah
शब्बीर शाह
दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह और कथित हवाला डीलर मोहम्मद असलम वानी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुकदमा शुरू कर दिया है। केस के सिलसिले में कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से 22 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल सितंबर के महीने में असलम वानी और शब्बीर शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दायर की थी। असलम वानी को 6 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसने कथित तौर पर स्वीकार किया था कि उसने शाह को हवाला के सवा दो करोड़ रूपये दिए थे। 
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। दोनों ने खुद को निर्दोष बताया जिसके बाद कोर्ट ने जनवरी 2018 में मुकदमा शुरू कर सुनवाई शुरू करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कोर्ट में दायर चार्जशीट में बताया था कि शब्बीर शाह को पाकिस्तान पैसा भेजता है। ईडी का कहना है कि, 'शब्बीर ने कबूल किया कि कश्मीर के मुद्दे पर उसने आतंकी हाफिज सईद से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने बताया कि सईद से जनवरी 2017 में भी बातचीत हुई।' 

शब्बीर शाह को 26 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में है।

इस बीच शब्बीर शाह की पत्नी ने पटियाला हाउस कोर्ट में आवेदन देकर शाह की सुरक्षा और खराब सेहत का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि तिहाड़ जेल में शाह की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed