फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi cm Rekha Gupta says Villains will go to jail, worthless ones will holiday abroad

Bihar: 'खलनायक जेल जाएंगे, नालायक विदेशों में छुट्टी मनाएंगे'; रेखा गुप्ता ने किस पर साधा निशाना?

Thu, 06 Nov 2025 07:40 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 07:40 PM IST
सार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जंगलराज वाले असुरक्षित हाथों में नहीं सौंपा जा सकता। उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर में व्यापारी बिहार आने से डरते थे, कोई उद्योग धंधा और रोजगार नहीं करना चाहता था, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार में स्थिति में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
delhi cm Rekha Gupta says Villains will go to jail, worthless ones will holiday abroad
रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार में चुनाव प्रचार करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए दिल्ली के विकास का उदाहरण दिया और कहा कि यदि लोग राजधानी की तरह बिहार का भी विकास करना चाहते हैं तो उन्हें विकास को समर्पित एनडीए को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है तो यहां व्यापारियों को सुरक्षा देनी होगी और एक स्थाई सरकार को लगातार विकास के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार बिहार के इसी कार्य में लगी हुई है। 

विज्ञापन


सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को अब जंगलराज वाले असुरक्षित हाथों में नहीं सौंपा जा सकता। उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर में व्यापारी बिहार आने से डरते थे, कोई उद्योग धंधा और रोजगार नहीं करना चाहता था, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार में स्थिति में बदलाव हुआ है। अब यहां पर लगातार विकास की कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह गति रुकनी नहीं चाहिए। इसके लिए किसी भी कीमत पर बिहार में जंगलराज की वापसी नहीं होनी चहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की सरकार विकास, सुरक्षा व स्थिर शासन की गारंटी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता पूरी समझ और जागरूकता के साथ अपना भविष्य तय करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते 15-20 वर्षों में बिहार ने जो प्रगति का रास्ता अपनाया है, वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके दामन पर घोटालों और भ्रष्टाचार के दाग स्पष्ट रूप से दर्ज हैं, वे आज किस नैतिक अधिकार से जनता के सामने वोट मांगने आते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे बिहार में कुछ नेताओं ने पशुओं का चारा तक खा लिया, गरीबों की कमाई और किसानों की जमीनों का शोषण किया और महिला सम्मान की रक्षा तक नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता के दिलों पर राज करने वाला ही सच्चा जननायक होता है, लेकिन कुछ लोग जबरदस्ती स्वयं को जननायक बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले खलनायक अब जेल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, वे न जनता के हितैषी हैं और न राजनीति की गरिमा के योग्य हैं। ऐसे नालायक लोग जनता की तकलीफों के बीच छुट्टियाँ मनाने विदेश चले जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed