फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal slams BJP for bad condition of schools in Gujarat

Gujarat: केजरीवाल ने किया फ्री शिक्षा-स्वास्थ्य का वादा, सिसोदिया बोले- गुजरात के विकास के लिए हमें दें मौका

Mon, 22 Aug 2022 07:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 07:05 PM IST
सार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अहमदाबाद में कहा कि दिल्ली की तरह ही गुजरात में सरकारी स्कूलों में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के स्कूलों में तत्काल भर्ती के माध्यम से शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी निजी स्कूल को अवैध रूप से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal slams BJP for bad condition of schools in Gujarat
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/आप

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीबीआई के घेरे में आए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को गुजरात पहुंचे हैं। यहां अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के स्कूलों की बुरी हालत का आरोप लगाते हुए बीजेपी और गुजरात सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने पर दिल्ली की तर्ज पर गुजरात में मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की गारंटी का वादा किया। 

विज्ञापन


गुजरात में भी बनाएंगे 'मोहल्ला' क्लीनिक  
यहां एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं ने अपनी नीतियों की चर्चा की। इस दौरान पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद अगर हम सत्ता में आते है, तो आम आदमी पार्टी की सरकार गांव और वार्ड स्तर पर दिल्ली के 'मोहल्ला' क्लीनिक जैसे क्लीनिक स्थापित करेगी और निजी अस्पतालों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में सुधार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार दुर्घटना के पीड़ितों के लिए मुफ्त इलाज की दिल्ली योजना को भी गुजरात में लागू करेगी। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए मुआवजे की राशि को  एक लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने के गुजरात सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात सरकार ने यह कदम दो महीने पहले गुजरात में प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों से उनके द्वारा इसी तरह का वादा करने के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन


गुजरात सरकार से की मांग
साझा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने मांग करते हुए कहा कि गुजरात सरकार शहीद पुलिसकर्मियों को भी उसी तरह की सहायता दे, जिस तरह से वे दिल्ली में कर रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अच्छी शिक्षा गुजरात के हर बच्चे का अधिकार है, चाहे वह किसी गांव या शहर में रहता हो या सरकारी या निजी स्कूल में पढ़ता हो। हम गुजरात में पैदा हुए हर बच्चे को सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली प्रदान करने का आश्वासन देते हैं जैसा कि हमने दिल्ली में किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली की तरह ही गुजरात में सरकारी स्कूलों के बदलाव करने की वादा करते हुए कहा कि राज्य के स्कूलों में तत्काल भर्ती के माध्यम से शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी निजी स्कूल को अवैध रूप से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यदि आप चाहते हैं कि कि गुजरात आगे बढ़े तो मैं हमें एक बार मौका दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed