{"_id":"6784f55ce935aaed9c0c969b","slug":"delhi-candidates-are-waiting-for-auspicious-time-for-nomination-astrologers-declared-these-3-days-auspicious-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नामांकन के लिए मुहूर्त का इंतजार रहे प्रत्याशी, क्यों ज्योतिषियों ने ये तीन दिन बताएं शुभ? जानें वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: नामांकन के लिए मुहूर्त का इंतजार रहे प्रत्याशी, क्यों ज्योतिषियों ने ये तीन दिन बताएं शुभ? जानें वजह
सार
Delhi Election: दिल्ली चुनाव के लिए भले ही नामांकन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरु हो गई हैं। लेकिन नामांकन प्रक्रिया में तेजी 13 जनवरी से ही आएंगी। लेकिन अभी तक प्रत्याशियों की ओर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। कई उम्मीदवार शुभ महूर्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि 8 फरवरी को मतगणना होगी। 10 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। सभी उम्मीदवार अपना नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं। जबकि 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में जुट गए है। प्रत्याशी शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र दाखिल करना चाहते हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने ज्योतिषाचार्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
मध्यप्रदेश इंदौर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य विनोद जैन ने अमर उजाला से चर्चा में कहा, किसी भी कार्य को शुभ मुहूर्त में किया जाए तो वह लाभदायक होता है। इसलिए नामांकन पत्र भी शुभ मुहूर्त और सही नक्षत्र में भरा जाता है, तो प्रत्याशियों के जीतने के प्रबल योग बनते हैं। उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने से पहले सर्वप्रथम अपने इष्ट देव की पूजा-अर्चना करें। पूर्वजों, बुर्जुगों और परिवार के सम्मानित व्यक्तियों का आर्शीवाद ले। इसके बाद माता-पिता, पत्नी या कन्या संतान से चंदन, रोली या अष्टगंध का तिलक करना और मिष्ठान, दही, रबड़ी खाकर ही घर से नामांकन दाखिल करने निकले। अपने गुरु मंत्र को स्मरण करते हुए पर्चा दाखिल करे।
विनोद जैन का कहना है कि,चुनावी जंग के दौरान अधिकतर पार्टियां शुभ-अशुभ का विशेष ध्यान रखती हैं। सबसे अधिक ध्यान पार्टियां नामांकन की तिथि पर देती हैं। इसके लिए शुभ मुहूर्त निकलवाती हैं। वैसे तो हर व्यक्ति की जन्म कुंडली अलग अलग होती है। उस हिसाब से नक्षत्रों और ग्रहों की स्थितियों और भविष्य के आंकलन को देखते हुए नामांकन के लिए शुभ समय निकाला जाता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 14 जनवरी मकर संक्रांति, 15 जनवरी और 17 जनवरी का दिन बेहद ही शुभ है। 14 जनवरी मंगलवार को सुबह 11.42 से लेकर दोपहर 12.50 मिनट तक समय नामांकन के लिए बेहद शुभ है। बुधवार 15 जनवरी को सुबह 11.25 से दोपहर 12.15 तक समय पर्चा दाखिल करने के लिए सर्वोत्तम है। जबकि नामांकन के आखिरी दिन 17 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12.35 से दोपहर 12.59 तक समय भी पर्चा जमा करवाने के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
मलमास के दौरान ये कार्य होते है वर्जित
दिल्ली चुनाव के लिए भले ही नामांकन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरु हो गई हैं। लेकिन नामांकन प्रक्रिया में तेजी 13 जनवरी से ही आएंगी। क्योंकि 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। जबकि 14 जनवरी से मलमास भी खत्म हो रहा है। मलमास के दौरान विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश, व्रतारंभ और व्रत-उद्यापन जैसे सभी मांगलिक कार्य निषेध माने गए हैं। इस समय को धार्मिक दृष्टि से शुभ कार्यों के लिए अनुपयुक्त माना जाता है। हालांकि, इस अवधि में धार्मिक कार्यों, तप, साधना और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु की पूजा और भागवत कथा सुनना या आयोजित करना इस समय विशेष फलदायी होता है। मलमास की समाप्ति के बाद, 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के साथ मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो जाएंगे।