फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Board of School Education got approved from COBSE here is all you need to know in Hindi

फैसला: दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को मिली मान्यता, खत्म होगी 'रट्टामार' पढ़ाई की व्यवस्था

Fri, 13 Aug 2021 11:14 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Aug 2021 11:14 PM IST
सार

दिल्ली सरकार का दावा है कि इस बोर्ड से रटने पर आधारित परीक्षा प्रणाली को खत्म कर लगातार चलने वाली मूल्यांकन पद्धति को लागू किया जाएगा। इससे बच्चों में सीखने की क्षमता विकसित होगी और वे अपनी प्राकृतिक क्षमता के साथ विकास कर सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi Board of School Education got approved from COBSE here is all you need to know in Hindi
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter.com/msisodia

विस्तार

दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिल्ली बोर्ड ऑ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) को काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (सीएबीएसई) की मान्यता मिल गई है। अब इस बोर्ड से मिले सर्टिफिकेट सीबीएसई जैसे अन्य बोर्ड से मिले प्रमाण पत्र की तरह वैध और सभी जगहों पर मान्य होंगे। दिल्ली सरकार ने इस बोर्ड के जरिए दिल्ली के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने का दावा किया है।

विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने डीबीएसई को मान्यता मिलने के अवसर पर कहा कि इससे दिल्ली सरकार को अपने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने में मदद मिलेगी। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से करार किया जा रहा है। दिल्ली के बोर्ड से शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब तक स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के 20 स्कूलों में 7500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed