फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi blast not surprising, says Israel ambassador in india Ron Malka

हमले से हम हैरान नहीं, हमने कुछ सप्ताह से सतर्कता बढ़ाई हुई थी : इस्राइली राजदूत

Sat, 30 Jan 2021 06:48 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Jan 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi blast not surprising, says Israel ambassador in india Ron Malka
भारत में इस्राइल के राजदूत - फोटो : twitter@Ron Malka

भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मलका ने कहा कि उनके पास यह मानने के लिए पर्याप्त कारण हैं कि यह एक आतंकवादी हमला था लेकिन वे इस हमले को लेकर हैरान नहीं हैं क्योंकि पिछले कुछ सप्ताह से सतर्कता काफी बढ़ाई हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है, जिसमें हमारे राजनयिकों पर यहां 2012 में हुए हमले से तथा दुनियाभर में हो रहे घटनाक्रम से कोई संबंध होने की संभावना शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जब उनसे पूछा गया कि क्या हमले का उद्देश्य विभिन्न अरब देशों के साथ इस्राइल के शांति प्रयासों को पटरी से उतारना था, उन्होंने कहा कि ये हमले क्षेत्र (पश्चिम एशिया) में विध्वंस करने की साजिश है, जो हमें भयभीत नहीं कर सकते या रोक नहीं सकते, हमारे शांति प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस्राइल के अधिकारी हमले की जांच कर रहे भारतीय अधिकारियों को सभी सहायता, जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस्राइल दूतावास के निकट शुक्रवार शाम आईईडी विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।


मलका ने कहा कि हमारे पास यह मानने के लिए पर्याप्त कारण हैं कि यह एक आतंकवादी हमला था। हम इस हमले को लेकर हैरान नहीं हैं क्योंकि हम पिछले कुछ सप्ताह से काफी सतर्क हैं। 

सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है, जिसमें हमारे राजनयिकों पर यहां 2012 में हुए हमले से तथा दुनिया भर में हो रहे घटनाक्रम से कोई संबंध होने की संभावना शामिल हैं। हम सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के विवरण समेत सभी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि अपराधियों को बेनकाब किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed