फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: BJP said- there is no scheme named Sanjivani, appealed not to give personal information

AAP vs BJP: भाजपा ने कहा- दिल्ली में संजीवनी नाम की कोई योजना नहीं, निजी जानकारी न देने की अपील की

Tue, 24 Dec 2024 02:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए अरविंद केजरीवाल अब प्रतिदिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसके जरिए वे अपनी उन नाकामियों को छिपाने का काम कर रहे हैं जो वे आज तक नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Delhi: BJP said- there is no scheme named Sanjivani, appealed not to give personal information
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दावा किया है कि दिल्ली में संजीवनी योजना के नाम की कोई योजना नहीं चल रही है। लेकिन इसके बाद भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से आधार कार्ड, मोबाइल फोन नम्बर और मतदाता पत्र मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों को सावधान किया कि वे अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें, इससे बड़ा फ्रॉड हो सकता है। 

विज्ञापन


सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए अरविंद केजरीवाल अब प्रतिदिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसके जरिए वे अपनी उन नाकामियों को छिपाने का काम कर रहे हैं जो वे आज तक नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग पांच लाख रुपए की आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होने के कारण दिल्ली के लोगों को इसका लाभ नहीं लेने दिया। 
विज्ञापन


बांसुरी ने कहा कि केजरीवाल पूरी दिल्ली को आज तक साफ पानी नहीं दे पाए, लेकिन अब चुनाव के समय एक नल से पानी पीने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक दिल्ली के हर एक व्यक्ति को साफ पानी मिल जाना चाहिए था, लेकिन केजरीवाल 10 साल में भी यह काम नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब केजरीवाल को अवसर नहीं देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed