{"_id":"678a6132db785207520b4231","slug":"delhi-assembly-elections-congress-makes-serious-allegations-against-bjp-and-arvind-kejriwal-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"DPCC: कांग्रेस का आरोप- मोदी-केजरीवाल ने दिल्ली को फुटबॉल बनाया, बदलाव का वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DPCC: कांग्रेस का आरोप- मोदी-केजरीवाल ने दिल्ली को फुटबॉल बनाया, बदलाव का वादा
Fri, 17 Jan 2025 07:25 PM IST
शिव शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 17 Jan 2025 07:25 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि केजरीवाल ने दिल्ली को बदलने का दावा किया था, लेकिन पिछले 11 साल में उनके नाम केवल भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, रश्मि सिंह मिगलानी और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा और अरविंद केजरीवाल के बीच चल रही राजनीति के कारण दिल्ली को भारी नुकसान हुआ है। केजरीवाल दिल्ली के लिए कोई विकास नहीं कर पाए, जबकि केंद्र की असफलता के कारण दिल्ली का आम आदमी सुरक्षित नहीं रह गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि वह बदलाव के लिए राजनीति कर रही है और इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि केजरीवाल ने दिल्ली को बदलने का दावा किया था, लेकिन पिछले 11 साल में उनके नाम केवल भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वे कोई प्रभावशाली काम करने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के साथ भ्रष्टाचार करके केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ा घर बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन
पोर्टल पर भरे नामांकन फॉर्म
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने पांच बड़ी गारंटियां घोषित कर दी हैं। इसका लाभ लेने के लिए लोगों को कांग्रेस के पोर्टल पर जाकर अपना नाम, पता दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता से जो गारंटियां दिया है, उन्हें पूरा करेगी। कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में और झारखंड में गठबंधन की सरकारों में भी अपना वादा निभाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की बड़ी गारंटियां
- प्यारी दीदी योजना के अंतर्गत हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह
- 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
- युवाओं को अप्रैंटिसशिप के तहत एक वर्ष तक 8500 रुपये।
- महंगाई से मुक्ति की गारंटी के तहत दिल्ली वालों को 500 रुपये प्रति रसोई गैस सिलेंडर देना।
- हर महीने राशन की किट, जिसमें 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 लीटर खाने का तेल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती होगी
- 300 यूनिट बिजली मुफ्त
- 500 रुपये में गैस सिलेंडर