फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Smriti Irani says Arvind Kejriwal anti women

दिल्ली चुनाव: स्मृति ईरानी ने केजरीवाल को बताया महिला विरोधी, कहा- महिलाएं निर्णय लेने में सक्षम

Sat, 08 Feb 2020 01:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Feb 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020  Smriti Irani says Arvind Kejriwal anti women
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। साथ ही मतदान के बीच नेताओं का हमला भी जारी है। केजरीवाल ने शनिवार सुबह ट्वीट कर सभी महिलाओं से वोट देने की अपील की। लेकिन इस अपील के दौरान उन्होंने महिलाओं को वोट देने के लिए पुरुषों से सुझाव लेने की सलाह दे डाली। यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नागवार गुजरी और उन्होंने केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन


यही नहीं स्मृति ईरानी ने हैशटैग महिला विरोधी केजरीवाल के साथ ट्वीट किया, आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है ?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केजरीवाल ने सुबह ट्वीट किया था, वोट डालने जरूर जाइये... सभी महिलाओं से खास अपील - जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed