फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi assembly election 2020: BJP president Amit Shah will address booth workers of delhi on sunday

रविवार को अमित शाह दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं में फूकेंगे जान, अनुशासन पर कर सकते हैं आगाह

Sat, 04 Jan 2020 06:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Jan 2020 06:01 PM IST
सार

  • बूथ है तो सबकुछ है
  • नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी

विज्ञापन
delhi assembly election 2020: BJP president Amit Shah will address booth workers of delhi on sunday
झारखंड के पाकुड़ में अमित शाह - फोटो : BJP4India Twitter

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। भाजपा के नेता पांच जनवरी को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन को काफी अहम मान रहे हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डा. हर्ष वर्धन भी इस सम्मेलन को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन

 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह माइक्रो लेवल पर संगठन को धार देकर चुनाव जीतने की कला में पारंगत हैं। उनका मानना है कि पन्ना प्रमुख और बूथ प्रबंधक यदि कमर कस लें, तो आधा चुनाव पार्टी जीत जाती है। इसलिए इस विंग पर हमेशा विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। समझा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं में यही जोश जगाने वाले हैं। शाह की एक खासियत और है कि वह मंच से ही पार्टी की राजनीति की दिशा भी तय कर देते हैं।

विज्ञापन


साथ ही, इतना ही कार्यकर्ताओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसका खुला संदेश देते हैं। यही कारण है कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान भाजपा सांगठनिक स्तर पर काफी मजबूत हुई है। पार्टी में अनुशासन भी बना हुआ है। अमित शाह अनुशासन के मामले में भी पार्टी के नेताओं को आगाह कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सामने चुनौती

दिल्ली में भाजपा के सामने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार का पांच साल का कार्यकाल बड़ी चुनौती है। आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री केजरीवाल लगातार जनता के बीच में अपने काम को गिनाते हुए जा रहे हैं। अभी से आटो रिक्शा पर 200 यूनिट तक का बिजली बिल जीरो का संदेश चल निकला है। मुफ्त पानी, मुफ्त वाई-फाई समेत तमाम कार्यों को गिनाकर आम आदमी पार्टी एक खास आय वर्ग के लोगों तक पकड़ मजबूत करती जा रही है।


आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के काम की तुलना केन्द्र सरकार के कार्यों से करके उस पर तंज भी कस रही है। वहीं शीला दीक्षित के निधन के बाद अभी भी कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत पकड़ बनाती नहीं दिखाई दे रही है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इसके कारण भाजपा के सामने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव कठिन पहेली बनता जा रहा है।

चुनाव की घोषणा कभी भी

दिल्ली में इसी महीने विधानसभा चुनावों की घोषणा होनी है। सूत्र बताते हैं कि यह घोषणा सोमवार छह जनवरी को होने के आसार हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली में काफी उम्मीद थी, लेकिन नतीजे बेहद चौकाने वाले आए थे। भाजपा को सात लोकसभा सीटें जिताने वाले दिल्ली वासियों ने विधानसभा में उसके हिस्से में केवल तीन सीट दी थीं। कांग्रेस पार्टी का तो खाता ही नहीं खुला था। लोकसभा चुनाव 2019 में भी दिल्ली वासियों ने सातों सीट से फिर भाजपा की झोली भर दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed