फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Election 2020: Amit shah hits out at arvind kejriwal over Sharjeel Imam issue

Delhi Election 2020: शाह ने पूछा- केजरीवाल जी, आप शरजील इमाम पर कार्रवाई के पक्ष में हैं या नहीं

Mon, 27 Jan 2020 08:16 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 27 Jan 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: Amit shah hits out at arvind kejriwal over Sharjeel Imam issue
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : ANI
दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। कहीं रैलियों का दौर है तो कहीं रोड शो हो रहे हैं। आज भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिठाला में रैली कर झुग्गी झोपड़ी की जगह पक्के मकान देने का वादा किया। इसके साथ ही उन्होंने शाहीन बाग और शरजील इमाम का मुद्दा उठाते हुए अरविंद केजरीवाल पर सवाल दागे।  
विज्ञापन

 

रिठाला में अमित शाह ने कहा- मैं आपके सामने कह कर जाता हूं कि 8 तारीख को भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली की सारी झुग्गी-झोपड़ी की जगह मकान देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरजील इमाम पर केजरीवाल को घेरा 

शाह ने कहा, आपने शरजील इमाम का वीडियो देखा होगा, जिसमें वह कह रहा है कि मुर्गे की गर्दन काटो, भारत से उत्तर-पूर्व को काट दो। उसने भारत के टुकड़े करने की बात कही। मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस से कहा और इस मामले में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। केजरीवाल जी, क्या आप शरजील इमाम के साथ हैं या नहीं? क्या आप शाहीन बाग के लोगों पक्ष में हैं या नहीं, लोगों के सामने इसे स्पष्ट कीजिए।  
 

सीएम केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए शाह ने पूछा कि सत्ता में आने के साथ ही उन्होंने सरकारी गाड़ी-बंगला लेने का वादा कैसे तोड़ दिया। 
 


केजरीवाल का पलटवार 

वहीं, केजरीवाल ने अमित शाह को जवाब देते हुए कहा कि शरजील ने असम को देश से अलग करने की बात कही। ये बेहद गंभीर है। आप देश के गृह मंत्री हैं। आपका यह बयान निकृष्ट राजनीति है। आपका धर्म है कि आप उसे तुरंत गिरफ्तार करें। उसे ये ऐसा कहे दो दिन हो गए। आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी? या अभी और गंदी राजनीति करनी है? 

8 फरवरी को मतदान

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान करने के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई। 21 जनवरी को नामांकन भरने की अंतिम तारीख थी। दिल्ली में कुल एक करोड़ 46 लाख वोटर हैं। यहां इस बार भी मुकाबला तीन दलों आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed