फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Election 2020: AAP spent most on Facebook campaign

चुनाव प्रचार से फेसबुक को हुई दो करोड़ की कमाई, 'आप' ने सबसे ज्यादा 65 लाख खर्चे

Tue, 11 Feb 2020 02:50 PM IST
अमित कुमार चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: AAP spent most on Facebook campaign
फेसबुक पर खर्च रकम - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सोशल मीडिया मंच का भी खूब इस्तेमाल हुआ। तमाम पार्टियों व नेताओं ने गली-गली घूमकर तो प्रचार किया ही, लेकिन लोगों के स्मार्टफोन तक भी अपनी पहुंच बनाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


फेसबुक पर ही राजनीतिक पार्टियों ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा के विज्ञापन दे डाले। इसमें सबसे आगे आम आदमी पार्टी (आप) रही। पार्टी के प्रचार के लिए उसने 65,49,816 लाख रुपये खर्च किए। अगर 'आप', दिल्ली कांग्रेस और दिल्ली भाजपा के खर्च की बात करें तो यह 1 करोड़ 40 लाख 37 हजार 100 रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर फरवरी महीने में फेसबुक पर खर्च की बात करें तो 2.10 करोड़ रुपये के विज्ञापन दिए गए। इनमें पार्टियों के अलावा कई उम्मीदवारों द्वारा दिए गए विज्ञापन भी शामिल हैं। 

किसने कितना किया खर्च        

पेज   खर्च (रुपये)
आम आदमी पार्टी   65,49,816
दिल्ली कांग्रेस        38,27,999
दिल्ली भाजपा   36,59,285
माई दिल्ली-माई प्राइड (आप)  23,49,853
लगे रहो केजरीवाल 17,03,403
राघव चड्ढा   10,93,333
मैं हूं दिल्ली (भाजपा)   7,32,254
रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा) 4,82,805
कैलाश गहलोत (आप)   3,48,272
धरमपाल लाकड़ा (आप) 2,93,370
 

आखिरी हफ्ते में खर्च में भाजपा सबसे आगे 

फेसबुक पर कुछ विज्ञापन खर्च में यूं तो 'आप' काफी आगे रही, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार के आखिरी हफ्ते में अपनी ताकत झोंकी। दिल्ली भाजपा ने 21.94 लाख रुपये खर्च किए। जबकि 'आप' ने महज 4.64 लाख रुपये खर्च किए। दिल्ली कांग्रेस ने भी जीत की उम्मीद लगाए आखिरी हफ्ते में 15 लाख से ज्यादा खर्च कर डाले। 
 
पेज   खर्च (रुपये)
दिल्ली भाजपा   21,94,425
दिल्ली कांग्रेस 15,02,944
माई दिल्ली-माई प्राइड (आप)  14,45,811
आम आदमी पार्टी   4,64,341
सौरभ भारद्वाज 1,92,139
आप के पाप 95,692
मैं हूं दिल्ली (भाजपा)   86,109
दुर्गेश पाठक 80,168
धरमपाल लाकड़ा (आप)   79,759

सभी जानकारियां तथा आंकड़े Facebook Ads library से लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed