फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Arvind Kejriwal wrote a letter to Health Minister Harsh Vardhan, said Give 60 lakh doses of vaccine every month

दिल्ली : केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को लिखी चिट्ठी, कहा- हर महीने वैक्सीन की 60 लाख डोज दें

Sun, 09 May 2021 10:51 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 09 May 2021 10:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इसी तरह केंद्र सरकार से हर महीने 60 लाख कोरोना वैक्सीन की मांग की है। उन्होंने देश की जरूरत पूरी होने से पहले विदेशों को वैक्सीन सप्लाई करने को केवल सरकार की छवि चमकाने की कोशिश करार दिया है। 

विज्ञापन
Delhi: Arvind Kejriwal wrote a letter to Health Minister Harsh Vardhan, said Give 60 lakh doses of vaccine every month
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र लिखकर दिल्ली को हर महीने 60 लाख कोरोना वैक्सीन देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की पूरी आबादी (18 वर्ष और इससे अधिक उम्र आयु वर्ग के लोगों के लिए) को वैक्सीन लगवाने के लिए भारी मात्रा में वैक्सीन की आवश्यकता है। यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह दिल्ली को यह वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इसी तरह केंद्र सरकार से हर महीने 60 लाख कोरोना वैक्सीन की मांग की है। उन्होंने देश की जरूरत पूरी होने से पहले विदेशों को वैक्सीन सप्लाई करने को केवल सरकार की छवि चमकाने की कोशिश करार दिया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में 18-45 वर्ष आयु वर्ग के 92 लाख लोग हैं। इन सबको अगले तीन महीने में वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि अगर वे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को निर्देश दें कि वे मई से जुलाई के दौरान हर महीने 60 लाख वैक्सीन डोज दिल्ली को सप्लाई करें तो इस लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में इस समय प्रतिदिन लगभग एक लाख टीके लगाए जा रहे हैं। लेकिन तीन महीने में सभी को वैक्सीन लगाने के लिए प्रतिमाह 90 लाख तक टीके लगाने होंगे। उन्होंने पूरे देश में वैक्सीन की कीमत एक सामान करने की भी मांग की है। सीएम ने कोविन एप में आ रही समस्याओं के बारे में भी पत्र में उल्लेख किया है। साथ ही इसी तरह का एप राज्यों को स्वयं बनाने का अधिकार देने की मांग की है।  


बता दें कि दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 21 प्रतिशत के आसपास है। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले इसमें गिरावट आई है। रोज होने वाली मौत का आंकड़ा जो 450 के लगभग था, पहली बार 300 से नीचे आया है। रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में सरकार ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में केवल 273 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed