फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Arvind Kejriwal thinking of himself as king in the assembly BJP leader alleged

Delhi: 'विधानसभा में खुद को राजा समझने लगते हैं केजरीवाल', भाजपा नेता ने लगाया ये आरोप

Thu, 17 Aug 2023 07:33 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहम मौकों पर चुप हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के भारी कर्ज माफ कर रही है, अनेक लोग धोखाधड़ी कर हजारों करोड़ का गबन कर देश छोड़ दे रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया को गलत आरोपों में लुक आउट नोटिस जारी कर दे रही है।  
loader
Delhi Arvind Kejriwal thinking of himself as king in the assembly BJP leader alleged
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

विस्तार

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए स्वयं को 'राजा' समझने लगते हैं। उन्हें लगता है कि वे विधानसभा में किसी को कुछ भी कह सकते हैं और उनके 'असली इरादों' को कोई भांप नहीं पाएगा, जबकि जनता इस बात को समझ रही है कि वे असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दों को उछाल देते हैं।



उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल की यह रणनीति कामयाब नहीं होगी क्योंकि लोग उनकी सच्चाई समझने लगे हैं। भाजपा नेता का यह बयान अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा में दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर मणिपुर के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया है।


विष्णु मित्तल ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में हर मामले में असफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री के रूप में लगभग नौ साल तक काम करने के बाद भी आज तक वे  दिल्ली की जनता को साफ पानी तक नहीं पिला पाए हैं, जबकि गली-गली में शराब खोलने की दुकानें खोलने की अनुमति देने में सरकार ने कोई देर नहीं की। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आवास के निर्माण में भारी घोटाला हुआ है, विजिलेंस अधिकारी के कार्यालयों से संवेदनशील फाइलें गायब की गई हैं। इन सभी मामलों की चर्चा सदन में होनी चाहिए और लोगों के सामने सच सामने आना चाहिए। लेकिन अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि इन मुद्दों पर चर्चा होने से उनकी सच्चाई सामने आ जाती, यही कारण है कि वे इधर-उधर की बात करके लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।    

केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहम मौकों पर चुप हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के भारी कर्ज माफ कर रही है, अनेक लोग धोखाधड़ी कर हजारों करोड़ का गबन कर देश छोड़ दे रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया को गलत आरोपों में लुक आउट नोटिस जारी कर दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed