फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi airport was world's second busiest airport in March: OAG report

ओएजी की रिपोर्ट: मार्च में दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा रहा नई दिल्ली, विदेशी उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों के हटने का असर

Mon, 02 May 2022 06:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 02 May 2022 06:47 PM IST
सार

दुबई इस महीने (मार्च) में दिल्ली के मुकाबले दूसरे स्थान पर खिसक गया है, जो पिछले महीने (फरवरी) में तीसरे स्थान पर था।
 

विज्ञापन
Delhi airport was world's second busiest airport in March: OAG report
विश्व का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक यात्रा डेटा प्रदान करने वाली ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में दिल्ली हवाई अड्डा मार्च में दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा रहा। ओएजी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि अटलांटा पहले स्थान पर बरकरार है, दुबई इस महीने (मार्च) में दिल्ली के मुकाबले दूसरे स्थान पर खिसक गया है, जो पिछले महीने (फरवरी) में तीसरे स्थान पर था।

विज्ञापन


कोरोना महामारी से पहले मार्च 2019 में 23वें स्थान पर था
दिल्ली हवाई अड्डा कोरोना महामारी से पहले मार्च 2019 में 23वें स्थान पर था। इस साल मार्च में अमेरिका में अटलांटा में 40.42 लाख , नई दिल्ली में 36.1 लाख और दुबई में 35.5 लाख सीटें बुक हुई थीं। दिल्ली एयरपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया था। यात्रा प्रतिबंधों ने लगातार दो वर्षों तक यात्रा और पर्यटन क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, लेकिन अब दुनिया भर में टीकाकरण वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के साथ सरकारें यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे रही हैं और धीरे-धीरे अपनी सीमाएं खोल रही हैं। भारत ने पिछले महीने अपनी सीमाएं खोल दी हैं और देश में पूरी तरह से टीका लगाए गए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रवेश की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि इन कदमों से यात्रा और पर्यटन उद्योग को काफी मदद मिली है और हवाई यात्रा को काफी बढ़ावा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed