फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi: 54 trains running late,12 rescheduled and 11 have been cancelled due to poor visibility

कोहरे का असर: 65 ट्रेनें लेट, 12 का बदला रूट, 11 रद्द

Sun, 04 Dec 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
delhi: 54 trains running late,12 rescheduled and 11 have been cancelled due to poor visibility
उत्तर भारत में घने कोहरे ने रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से शनिवार को करीब 65 ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि 12 ट्रेनों का समय बदला गया। इससे ज्यादा ट्रेनें तय समय से देरी से दौड़ रही थीं। कई ट्रेनें 20-20 घंटे देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब कोहरा छंटने पर ही रेल ट्रैफिक सामान्य हो पाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण गाड़ियां देरी से पहुंच रही हैं। उसी समय के हिसाब से यहां से रवाना की जा रही हैं। बीते तीन-चार दिनों से पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा है। कई बार विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे चली जाती है। फिर भी कोशिश है कि ट्रेनें समय से रवाना की जाएं और कम से कम ट्रेनों को रद्द किया जाए। शनिवार को घने कोहरे के कारण 12 ट्रेनों के समय में बदलाव और 11 ट्रेनों को रद्द किया गया था। 
विज्ञापन


शनिवार को मगध एक्सप्रेस, मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस, आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस 6:30 घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 6:30 घंटे, दिल्ली-हावड़ा राजधानी 5 घंटे, नई दिल्ली-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 6:45 घंटे, आनंद विहार-गाजीपुर सुहैलदेव एक्सप्रेस 3 घंटे, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 5:45 घंटे, नई दिल्ली से हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 12 घंटे, नई दिल्ली-सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस 20 घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed