फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delegates from 195 countries will arrive kumbh 2019 in Allahabad, will have Breakfast with PM modi

195 देशों के प्रतिनिधि आएंगे कुंभ, लगाएंगे गंगा में डुबकी, पीएम संग होगा नाश्ता 

Wed, 13 Feb 2019 09:00 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Wed, 13 Feb 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Delegates from 195 countries will arrive kumbh 2019 in Allahabad, will have Breakfast with PM modi
File Photo
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के जरिए कुंभ को सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर की ख्याति दिला चुकी है। संभवतः इसी सफलता से उत्साहित आईसीसीआर ने 195 देशों के जनप्रतिनिधियों को कुंभ दर्शन कराने का न्योता दिया है। ये सभी प्रतिनिधि 21 फरवरी को भारत आएंगे और  22 फरवरी को उन्हें प्रयागराज ले जाकर कुंभ का अद्भुत दर्शन कराया जाएगा और शाम को यह टीम दिल्ली वापस लौट आएगी। 
विज्ञापन


पूरे कार्यक्रम की देखरेख कर रहे विनय सहस्रबुद्धे ने अमर उजाला से कहा कि कुंभ के आयोजन के कारण पूरी दुनिया में भारत की सराहना हुई है। इतने बड़े आयोजन को बिना किसी बड़ी परेशानी के आयोजित कराना एक कठिन काम है, लेकिन हमने यह करके दिखाया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि वे इसके माध्यम से भारत की क्षमता पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित किया है। सहस्रबुद्धे ने कहा कि दुनिया के सभी 195 देशों के विशिष्ट प्रतिनिधियों को कुंभ दर्शन का न्योता भेजा गया है। यह न्योता विदेशों में स्थित दूतावासों के जरिये भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को सभी विदेशी प्रतिनिधि आएंगे और 22 फरवरी को उन्हें कुंभ दर्शन कराया जाएगा। जो प्रतिनिधि स्नान करना चाहेंगे, उन्हें स्नान का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद 23 फरवरी की सुबह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी विदेशी प्रतिनिधियों के साथ नाश्ता करेंगे और इसके साथ भारत के विकास पर बात करेंगे। इसके बाद 23 फरवरी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ विदेशी प्रतिनिधि रात्रि का भोजन करेंगे। 


महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने का काम किया है। भारत के संबंध पूरी दुनिया के ताकतवर देशों के साथ मधुर हुए हैं। पीएम मोदी के पहले किसी प्रधानमंत्री ने इजरायल और फिलिस्तीन दोनों देशों की यात्रा करने की कोशिश नहीं की थी। लोगों को यह लगता था कि अगर वे ऐसा करेंगे तो भारत का मान कम हो जाएगा। लेकिन पीएम मोदी ने दोनों देशों से भारत का संबंध मधुर बनाने में सफलता पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed