राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का शायराना जवाब, कहा- ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै..
भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर जारी तनाव के बीच अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। पहले राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था और अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के जवाब में एक ट्वीट पर शायराना अंदाज में चुटकी ली है।
राजनाथ सिंह का जवाब
राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शायराना अंदाज में लिखा, "मिर्ज़ा ग़ालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज़ में है। ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै.."
मिर्ज़ा ग़ालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज़ में है। ‘
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 8, 2020
‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै,
‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै.. https://t.co/k1fhnI6K4N
क्या था राहुल का ट्वीट?
इससे पहले राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था, "सब को मालूम है ‘सीमा’ की हक़ीक़त लेकिन, दिल के ख़ुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख़्याल अच्छा है।"
अमित शाह ने क्या कहा था?
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा था कि यह पूरी दुनिया मानती है कि अमेरिका और इस्राइल के बाद अगर दूसरा कोई देश है, जो अपनी सीमा की सुरक्षा कर सकता है, तो वह भारत है।