फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defene: Rajnath will attend the swearing-in ceremony of the President of Nigeria, will talk to Indian diaspora

Defence: नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे राजनाथ, भारतीय प्रवासियों से करेंगे बात

Sat, 27 May 2023 01:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 27 May 2023 01:12 PM IST
सार

मीडिया को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वह उपकरणों और प्लैटफॉर्म की पहचान करने के लिए नाइजीरिया के उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Defene: Rajnath will attend the swearing-in ceremony of the President of Nigeria, will talk to Indian diaspora
Rajnath Singh - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा के लिए नाइजीरिया जा रहे हैं, जहां वह पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र के नियुक्त राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राजनाथ सिंह अबुजा के ईगल स्क्वायर में 29 मई को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


भारतीय रक्षा मंत्री नाइजीरिया के निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से 28 मई को को आयोजित एक समारोह के दौरान मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की यह तीन दिवसीय यात्रा किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा की गई नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और पश्चिमी अफ्रीका के बीच दोस्ती को मजबूत करेगी। राजनाथ सिंह के साथ इस यात्रा में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा पीएसयू के शीर्ष अधिकारी भी रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वह उपकरणों और प्लैटफॉर्म की पहचान करने के लिए नाइजीरिया के उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। प्रेस रिलीज में उन्होंने बताया कि इनके माध्यम से भारतीय रक्षा उद्योग देश की आवश्यकताओं का समर्थन करेगा। 

नाइजीरिया में करीब 50,000 भारतीय समुदाय रहते हैं। अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed