फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   defence ministry said pakistan claim is fake that he does not want to attack military installations

भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना न बनाने का पाकिस्तान का दावा झूठा: रक्षा मंत्रालय

Thu, 28 Feb 2019 03:24 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
defence ministry said pakistan claim is fake that he does not want to attack military installations
एफ16 और मिग21 लड़ाकू विमान - फोटो : Amar Ujala

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान का यह दावा झूठा है कि उसकी वायुसेना ने बुधवार को हवाई घुसपैठ के दौरान भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी विमानों ने नौशेरा और राजौरी सेक्टर में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को स्पष्ट रूप से निशाना बनाया गया लेकिन भारतीय वायुसेना के लड़ाकू गश्ती दल ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र बल उच्च सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की छुट्टियां रद्द नहीं की गई हैं, लेकिन महत्वपूर्ण पद संभाल रहे कर्मियों की छुट्टियों में कटौती की गई है। सूत्रों ने यह भी कहा कि जमीन पर तैनात बलों को अभी किसी कार्रवाई के लिए भेजा नहीं गया है और कुछ बल अल्पावधि सूचना पर कार्रवाई के लिए जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच एक हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया था। दोनों देशों का कहना है कि उन्होंने एक दूसरे के लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। 


भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष पाकिस्तान की ओर से भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की असफल कोशिश के बाद शुरू हुआ। इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका पैदा हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed