फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry appoints VS Pathania as Coast Guard ADG

नियुक्ति: वीएस पठानिया बनाए गए तटरक्षक बल मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक, 30 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार

Sat, 25 Sep 2021 12:32 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 12:32 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने वीरेंद्र सिंह पठानिया को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय तटरक्षक मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Defence Ministry appoints VS Pathania as Coast Guard ADG
वीएस पठानिया (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने वीरेंद्र सिंह पठानिया को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय तटरक्षक मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। पठानिया की नियुक्ति का आदेश सरकार ने शुक्रवार को जारी किया था और वह 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे। पिछले अधिकारी के सेवानिवृत्ति सेवानिवृत्ति लेने के बाद यह पद महीनों से खाली पड़ा था। पठानिया इससे पहले विशाखापत्तनम में फोर्स के ईस्टर्न सीबोर्ड के इंचार्ज थे। उन्होंने पिछले साढ़े तीन दशकों में विभिन्न कार्यों में संगठन की सेवा की है। वह नई दिल्ली में आईसीजी मुख्यालय में उप महानिदेशक नीति और योजनाओं का प्रभार भी संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन


नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं पठानिया
वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे पठानिया एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है। पठानिया ने यूएस कोस्ट गार्ड से खोज और बचाव और बंदरगाह संचालन में भी विशेषज्ञता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed