फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh says Partnering with private industry to promote startups Bengaluru

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए निजी उद्योग के साथ की गई साझेदारी

Fri, 05 Feb 2021 11:12 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh says Partnering with private industry to promote startups Bengaluru
राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2021 के तहत आयोजित किए गए स्टार्ट एप मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हमारी सरकार पूरी तरह से सचेत है कि रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में स्टार्टअप्स को लाने की अति आवश्कता है। उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निजी उद्योग के साथ साझेदारी करते हुए कई कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन

स्टार्ट एप मैराथन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा इंडिया स्टार्टअप चैलेंज DISC में कम से कम इस बार 1200 स्टार्टअप और इनोवेटर्स ने भाग लिया है। इनमें से कम से 60 स्टार्टअप  DISC चुनौतियों के के तहत 30 तकनीकी क्षेत्रों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि इस बार आयोजित हुए एयरो इंडियो शो में कम से कम 45 लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र से व्यापरियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें पहले ही कम से कम 203 करोड़ का ऑर्डर भी मिला है। 


बता दें कि 3 तारीख से राजधानी बेंगलुरु में आयोजित हो रहे एयरो इंडिया शो का शुक्रवार को आखिरी दिन है। तीन दिनों तक इस शो को आयोजित करने की इस बार इजाजत दी गई थी। दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इस बार शो के समय को कम किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed