फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh says FATF can blacklist Pakistan for terror financing

आतंकी फंडिंग पर कभी भी ब्लैकलिस्ट हो सकता है पाक : राजनाथ

Tue, 01 Oct 2019 03:04 PM IST
अमित कुमार नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 03:04 PM IST
सार

  • एफएटीएफ पाक के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की तैयारी में 
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया खुलासा 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh says FATF can blacklist Pakistan for terror financing
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकियों को फंडिंग रोकने में नाकाम रहने वाले पाकिस्तान को जल्द ही इसका सजा भुगतनी पड़ सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) किसी भी समय पाक को ब्लैकलिस्ट कर सकता है। 

विज्ञापन

डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट डे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने यह बातें कहीं। बीते अगस्त महीने में एफएटीएफ के एशिया प्रशांत समूह ने पाकिस्तान को आतंकी 'ब्लैकलिस्ट' में डाला था। भारत में हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकने में विफल रहने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ यह कदम उठाया गया था। 

विज्ञापन

फ्लाइट का इंतजाम भी नहीं कर पाए इमरान 

रक्षा मंत्री ने पाक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाक जरूरत से ज्यादा सैन्यकरण कर रहा है और वह गलत पॉलिसी पर काम कर रहा है। इसी वजह से आर्थिक स्तर पर पाक लगातार कमजोर होता जा रहा है। यही कारण रहा कि वैश्विक कार्यक्रम में भाग लेने जाने के लिए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान अपने लिए एक विमान की व्यवस्था भी नहीं कर पाए। याद रहे कि इमरान और उनके प्रतिनिधिमंडल को न्यूयॉर्क लौटने पर मजबूर होना पड़ा था। सात दिन के अमेरिकी दौरे के बाद इस्लामाबाद लौटते वक्त सउदी अरब द्वारा उन्हें दिए गए विशेष जेट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed