फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh said empower women in armed forces, no door should be closed for them

महिलाओं को सशस्त्र बलों में और सशक्त बनाना है, उनके लिए कोई दरवाजा बंद ना हो: राजनाथ

Sun, 08 Mar 2020 10:40 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 08 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh said empower women in armed forces, no door should be closed for them
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

हाल के वर्षों में सशस्त्र बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ी और बलों में उनके लिए कोई दरवाजा बंद नहीं होना चाहिए। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में महिला प्रतिभागियों की संख्या में हाल के कुछ सालों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सशस्त्र बलों में देश की महिलाओं के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरुष मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करने वाली तानिया शेरगिल का उदाहरण दिया। शेरगिल का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि महिलाएं अब कई मोर्चों पर नेतृत्व कर रही हैं जो पहले उनके लिए खुले तक नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि नीति आयोग की ओर से आयोजित ‘वीमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स’ के अवसर पर उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं को और सशक्त बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

रक्षा मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि महिलाएं भारतीय वायु सेना की सभी शाखाओं, सेना की आठ शाखाओं और नौसेना की सभी गैर-समुद्री शाखाओं में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि बाकी शाखाएं महिलाओं के लिए जल्द ही खोल दी जाएंगी।


रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि मुझे मालूम है कि सशस्त्र बलों में महिलाओं के कमीशन पाने को लेकर अभी भी कुछ हद तक प्रतिरोध रहा है, लेकिन यह अब कम होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed