फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence minister Rajnath Singh reviews Ladakh situation with CDS Bipin Rawat service chiefs

भारत-चीन सीमा विवादः राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में सैन्य तैयारी की समीक्षा की

Fri, 12 Jun 2020 10:08 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jun 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Defence minister Rajnath Singh reviews Ladakh situation with CDS Bipin Rawat service chiefs
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख और सिक्किम, उत्तराखंड तथा अरुणाचल प्रदेश के अन्य कई क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास भारत की समूची सैन्य तैयारी की समीक्षा की। दूसरी ओर, भारत और चीन की सेनाओं के बीच मौजूदा सीमा गतिरोध पर मेजर जनरल स्तर की एक और दौर की वार्ता हुई।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री को थलसेना अध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने एक उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी लद्दाख में समूची स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल कर्मबीर सिंह और वायुसेना अध्यक्ष एअर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन


भारत और चीन की सेनाओं के बीच पैंगोंग सो, गलवान घाटी, देमचोक और दौलत बेग ओल्डी में पांच सप्ताह से अधिक समय से गतिरोध जारी है। दोनों देशों ने एलएसी पर उत्तरी सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सिंह ने शीर्ष सैन्य नेतृत्व से पूर्वी लद्दाख और अन्य क्षेत्रों में स्थिति से कड़ाई से निपटने को कहा है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में स्थिति की समग्र समीक्षा की।’ वहीं, सैन्य सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने का कोई मार्ग ढूंढने के लिए शुक्रवार को मेजर जनरल स्तर की एक और दौर की वार्ता की।

भारत ने गुरुवार को कहा था कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विवाद का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सैन्य और कूटनीतिक वार्ता कर रहा है। विवाद के समाधान के पहले गंभीर प्रयास के तहत लेह स्थित 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह तथा चीन की ओर से तिब्बत मिलिटरी डिस्ट्रिक्ट के कमांडर, मेजर जनरल लिउ लिन ने छह जून को बैठक की थी।


अगले सप्ताह दोनों देशों के फील्ड कमांडरों के सिलसिलेवार बैठकें करने की योजना है जिसमें तनाव कम करने के लिए कुछ विशिष्ट कदम उठाने पर चर्चा होगी। बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच मेजर जनरल स्तर की वार्ता हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed