{"_id":"5d0c63118ebc3e46d378736a","slug":"defence-minister-rajnath-singh-pays-homage-to-the-13-personnel-who-lost-their-life-in-iaf-an-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएन-32 दुर्घटना में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर घरों के लिए रवाना, रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एएन-32 दुर्घटना में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर घरों के लिए रवाना, रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजलि दी
Fri, 21 Jun 2019 10:24 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
असम के जोरहट से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में क्रैश हुए वायुसेना के विमान एएन-32 में शहीद 13 जवानों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार की सुबह पालम एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। गुरुवार देर रात सभी शहीदों के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया था। अब शहीदों के शरीर को उनके घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Palam Airport, Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays homage to the 13 personnel who lost their life in IAF An-32 crash in Arunachal Pradesh. The plane had gone missing on June 3. pic.twitter.com/RRtBf1U7tU
— ANI (@ANI) June 21, 2019
विज्ञापन
बता दें कि शहीद हुए 13 लोगों में से छह लोगों के पार्थिव शरीर मिल गए थे लेकिन बाकी सात लोगों के शरीर के पार्थिव अवशेष मिले थे। मालूम हो कि तीन जून की दोपहर एएन-32 विमान ने असम के जोरहट से मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के आधे घंटे के अंदर विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था और उसके बाद से विमान का कुछ पता नहीं चल पाया था। विमान में पायलट सहित कुल 13 लोग सवार थे।
विज्ञापन
13 जून को भारतीय वायुसेना ने कहा था कि एएन-32 विमान में सवार सभी 13 लोग शहीद हो गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। वायुसेना ने बताया था कि दुर्घटनाग्रस्त एएन-32 विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) भी बरामद हो चुका है।
भारतीय वायुसेना ने मृतकों की पहचान विंग कमांडर जीएम चार्ल्स, स्कवाड्रन लीडर एच विनोद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर थापा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए तंवर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मोहंती, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एमके गर्ग, वारंट ऑफिसर केके मिश्रा, सार्जेंट अनूप कुमार, कॉरपोरल शेरिन, लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन एसके सिंह, लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन पंकज, नॉन कॉम्बैंटेट (ई) पुतली और नॉन कॉम्बैंटेट (सी) राजेश कुमार के रूप में की थी।