फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh on three day bilateral visit to Mozambique

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोजाम्बिक दौरे पर, दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मिलेगी मजबूती

Sun, 28 Jul 2019 08:45 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 28 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh on three day bilateral visit to Mozambique
गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से मोजाम्बिक के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। सिंह वहां रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए वह तीन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। रक्षा मंत्री बनने के बाद से यह उनका पहला विदेश दौरा है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि मोजाम्बिक यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और गृह मंत्री से बातचीत भी करेंगे। 

विज्ञापन


सिंह के साथ इस दौरे में रक्षा सचिव संजय मित्रा और रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। भारत और मोजाम्बिक के बीच द्विपक्षीय संबंध जुलाई 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अफ्रीकी देश की यात्रा के बाद से बढ़े हैं।

विज्ञापन

दो फास्ट इंटरसेप्टर नौका और 44 एसयूवी देगा भारत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीन समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। इनमें विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी में सहयोग, श्वेत नौवहन जानकारी और जलविद्युत का साझाकरण शामिल है। इस दौरान भारत मोजाम्बिक को दो फास्ट इंटरसेप्टर नौका और 44 एसयूवी भी सौंपेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोजाम्बिक यात्रा करने वाले पहले रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, 'मोजाम्बिक की तीन दिवसीय यात्रा के लिए नई दिल्ली से मापुतो के लिए रवाना हो रहा हूं। मेरी यह मोजाम्बिक यात्रा किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की इस शानदार अफ्रीकी देश में पहली द्विपक्षीय दौरा है।' यात्रा के दौरान भारत और मोजाम्बिक के रक्षा सहयोग को मजबूत और गहरा करने के लिए तत्पर हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed