फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Nirmala Sitharaman will fly from Sukhoi MKI from Jodhpur Air Base

पहली महिला मंत्री होंगी सीतारमण, फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI में भरेंगी उड़ान

Tue, 16 Jan 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Nirmala Sitharaman will fly from Sukhoi MKI from Jodhpur Air Base
निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जोधपुर में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई में उड़ान भरेंगी। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला मंत्री होंगी। पदभार संभालने के बाद निर्मला लगातार जवानों के बीच पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रही हैं। रक्षा मंत्री का सुखोई में उड़ान भरने का कार्यक्रम पहले पिछले महीने तय किया गया था लेकिन उन्हें हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शिमला जाना पड़ा था। जिसकी वजह से अब वे बुधवार को रूस में बने विमान की यात्रा करेंगी। 

विज्ञापन


उड़ान भरने से पहले सीतारमण का टेस्ट होगा और यात्रा के दौरान उन्हें वायुसैनिकों के लिए निर्धारित जी-सूट पहनना होगा। इससे पहले वे पोकरण में टैंक की सवारी भी कर चुकी है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा और बाड़मेर में उत्तरलाई एयर बेस का दौरा किया था। रक्षा मंत्री बनने के बाद सबसे पहले सीतारमण ने जामनगर में भारतीय नौसेना बेस की यात्रा की थी। जहां उन्हें मिग 21 फाइटर प्लेन की जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन


सुखोई विमान की बात करें तो यह विमान विषम परिस्थितियों में भी दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार रहता है। यह 2600 प्रति घंटा की रफ्तार से तीन हजार किलोमीटर के दायरे में दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। इस समय भारत के पास 220 सुखोई विमान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed