फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence minister nirmala sitharaman warns china on Doklam issue 

दोकलम पर भारत ने चीन को दी कड़ी चेतावनी, कहा- हमारी सेना किसी भी खतरे के लिए तैयार

Sun, 25 Mar 2018 07:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
Defence minister nirmala sitharaman warns china on Doklam issue 

दोकलम मामले में विदेश मंत्रालय की चीन को चेतावनी के बाद अब रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन को दो टूक संदेश दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की दोकलम पर न सिर्फ नजर है, बल्कि वह किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। गौरतलब है कि दोकलम मामले में नए सिरे से विवाद उस समय शुरू हुआ है जब चीन द्वारा इस विवादित स्थल के आसपास रेल सुविधा शुरू करने और हैलीपैड बनाने की सूचना आई।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि दोकलम मामले में हम सतर्के हैं। सेना वहां हर हलचल पर निगाह रख रही है। हम वहां किसी भी तरह की अप्रत्याशित घटना से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। हम क्षेत्रीय संप्रभुता का पूरा ख्याल रख रहे हैं। सेना भी किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विवादित स्थल के पास निर्माण संबंधी सूचना के बाद बीते शनिवार को विदेश मंत्रालय ने भी चीन को चेतावनी दी थी। मंत्रालय ने कहा था कि अगर विवादित स्थल से छेड़छाड़ हुई तो चीन को पहले की तरह भारत के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 

गौरतलब है कि दोकलम मामले में कई महीने विवाद के बाद दोनों देश विवादित स्थल से अपनी सेना को पीछे हटाने पर राजी हुए थे। हालांकि इस बीच चीन की ओर से विवादित स्थल के आसपास निर्माण करने से इस मामले में दोनों देशों के बीच नए सिरे से तल्खी बढ़ी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed