फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Nirmala Sitharaman said When it is an unprovoked attack Army will retaliate

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की पाकिस्तान को चेतावनी, उकसाया तो मिलेगा करारा जवाब

Tue, 05 Jun 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Nirmala Sitharaman said When it is an unprovoked attack Army will retaliate
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर अकारण फायरिंग कर रहे पाकिस्तान को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा, सीमापार से उकसावे की हर कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा। सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर पर सहमति के बावजूद पाक की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर में रमजान का सम्मान करते हुए सैन्य अभियान पर लगी रोक जारी रहेगी। हालांकि सैन्य कार्रवाई आगे भी रोके जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘सिर्फ रमजान में इसे रोकने की घोषणा की गई है।’ 
विज्ञापन


वह नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर एक प्रेस कान्फ्रेंस में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमें चौकस रहना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि सीमापार से उकसावे की हर कार्रवाई का जवाब दिया जाए। यह सुरक्षा बलों और रक्षा मंत्री का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा, कश्मीर में सैन्य कार्रवाई पर विराम का गृहमंत्रालय का फैसला सेना से बातचीत के बाद ही लिया गया था। पाकिस्तान के साथ बातचीत के सवाल पर निर्मला ने दो टूक कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकती। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह बात पहले ही स्पष्ट कर दी है। रक्षा मंत्रालय का भी यही मत है। 


कश्मीर में ‘सीजफायर’ की सफलता तय करना रक्षा मंत्रालय का काम नहीं

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय का काम यह तय करना नहीं है कि कश्मीर में ‘सीजफायर’ सफल हो रहा है या नहीं। सेना का काम सीमा की रक्षा करना है और वह बखूबी यह काम कर रही है। सेना हर उस करार का पूरा सम्मान करती है जिससे शांति और सद्भावना बनी रहे। लेकिन दुश्मन की तरफ से अकारण कोई हरकत होती है तो उसे जवाब के लिए भी तैयार रहना होगा। इसमें कहीं कोई संशय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed