फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Arun Jaitley meet PM narendra Modi LoC and mutilation of Indian soldiers' bodies

भारत की जवाबी कार्रवाई में 7 पाक सैनिक ढेर, PM मोदी से मिले जेटली

Tue, 02 May 2017 12:11 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 02 May 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Arun Jaitley meet PM narendra Modi LoC and mutilation of Indian soldiers' bodies
arun jaitley - फोटो : pti

पाकिस्तानी सेना द्वारा एलओसी पर भारतीय जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करने के बाद लोगों का गुस्सा फूट फड़ा है। वहीं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी से एलोसी पर तनाव को लेकर गहन मंथन किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, पीएम से मिलने के लिए जेटली उनके आवास पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच ताजा हालातों पर चर्चा हुई। खबर ये भी है कि इस बातचीत के दौरान कई आलाधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
 

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान बार्टर सिस्टम के तहत भारत भेज रहा है हथियार?

विज्ञापन

उधर, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ और राज्यपाल के बीच कश्मीर घाटी के आंतरिक हालातों के विषय में गंभीर चर्चा हुई है। इसके साथ ही राज्यपाल और गृहमंत्री के बीच एलओसी पर सुरक्षा, पाकिस्तान की ओर तनाव पैदा करने की कोशिशों और सीमा सुरक्षा के विषयों पर भी बातचीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं भारत ने पाकिस्तान को जवाब देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया है, जहां से पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों पर हमला किया था। इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक, इस जवाबी कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। वहीं सरकार के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत सरकार ने इंडियन आर्मी को खुली छूट दी है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि दो भारतीय जवानों के बलिदान व्यर्थ नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें-सेना प्रमुख बाजवा के दौरे के बाद एलओसी पर ऐसे हुई पाकिस्तान की नापाक साजिश
पाकिस्तानी सेना और बॉर्डर एक्शन टीम ने एक बार फिर भारत के दो शहीद जवानों के शवों के साथ बर्बरता दिखाते हुए उन्हें क्षत-विक्षत कर दिया। पाकिस्तान ने सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी की अग्रिम पोस्टों पर राकेट और मोर्टार दागे। पाक सेना से मिल रहे कवरिंग फायर के बीच पाकिस्तानी बैट के हत्यारे भारतीय सीमा में 200 मीटर भीतर तक घुस आए और सेना के जेसीओ बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या कर उनके अंग भी काट डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed