फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence infrastrucure projects to focus on energy conservation, reducing carbon footprint indian army officer

शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा: उर्जा संरक्षण पर केंद्रित हों भावी डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, कार्बन फुटप्रिंट पर कही यह बात

Sat, 11 Jun 2022 06:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 06:02 PM IST
सार

भारतीय सेना के इंजीनियर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा, "रक्षा बल हमेशा रेगिस्तान और बंजर क्षेत्रों को हरा-भरा करने में सबसे आगे रहे हैं, सतत विकास का खास महत्व है।"

विज्ञापन
Defence infrastrucure projects to focus on energy conservation, reducing carbon footprint indian army officer
लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बीच एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि भविष्य की रक्षा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट) को इन उपायों के साथ जोड़ा जाना चाहिए और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के साथ-साथ उर्जा स्त्रोतों के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


भारतीय सेना के इंजीनियर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा, "रक्षा बल हमेशा रेगिस्तान और बंजर क्षेत्रों को हरा-भरा करने में सबसे आगे रहे हैं, सतत विकास का खास महत्व है और पर्यावरण को संबोधित करने के लिए बुनियादी रक्षा ढांचे के विकास को उसी के अनुसार संरेखित किया जाना चाहिए।" 
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह शुक्रवार को ग्रुप ए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के अधिकारियों के विदाई समारोह में बोल रहे थे। 

हाल ही में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए कई उपाय किए गए हैं, जलवायु परिवर्तन में देश की भूमिका नगण्य होने के बावजूद भारत के प्रयास बहुआयामी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल ने कहा, "हमारे सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण की बढ़ी हुई गति और नए उपकरणों को शामिल करने के मद्दनेजर गुणवत्ता बुनियादी सुविधाओं की समय पर डिलीवरी रक्षा बलों की एक स्पष्ट महत्वपूर्ण आवश्यकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed