फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Expo 2020 DRDO make first cannon to fire on the 7 zones

डीआरडीओ के तरकश से निकली 7जोन पर फायर करने वाली पहली तोप

Fri, 07 Feb 2020 07:51 AM IST
देव कश्यप शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Feb 2020 07:51 AM IST
सार

  • तीस सेकेंड में पांच फायर का रिकॉर्ड
  • अब तक सबसे लंबी दूरी 48 किमी तक मार करने वाली तोप
  • भारत फोर्ज (कल्याणी) और टाटा डिफेंस के सहयोग से तैयार
  • परीक्षण के नतीजे शानदार

विज्ञापन
Defence Expo 2020 DRDO make first cannon to fire on the 7 zones
एडवांस टोड आर्टिलरी गन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1986 में हुए बोफोर्स तोप सौदे के बाद भारतीय सेना का तोपखाना शानदार तोप के लिए तरस रहा था। डीआरडीओ ने इसे अच्छी उम्मीद दिखाई है। डीआरडीओ ने 155 एमएम 52 कैलीबर की एडवांस टोड आर्टिलरी गन (एटीएजी) विकसित की है। एटीएजी परीक्षण में खरी उतरी है। 30 सेकेंड में स्वचालित प्रणाली के सहारे 48 किमी दूर निशाने पर पांच गोले दागती है।

विज्ञापन

किसी तोप से नहीं है मुकाबला

डीआरडीओ के वैज्ञानिक बताते हैं कि विश्व में उपलब्ध तोप 6वें जोन तक फायर करती है, हमारी 7वें जोन तक फायर करती है। परीक्षण के दौरान 200 गोले दागे गए। 80 फीसदी गोले 45 किमी से अधिक और अधिकतम 48 किमी दूर के टारगेट को ध्वस्त करने में सफल रहे। जबकि अन्य तोप 30 सेकंड में 35-40 किमी दूर केवल तीन गोले दागने की क्षमता रखती है। टारगेट भेदने की सटीकता में भी इसका कोई जवाब नहीं है।

विज्ञापन

डीआरडीओ, भारत फोर्ज, टाटा डिफेंस का प्रोडक्ट

भारत फोर्ज के चेयरमैन बबा साहब नीलकंठ कल्याणी का कहना है कि डीआरडीओ की तकनीक के साथ भारत फोर्ज की इंजीनियरिंग से इसे बनाया जा सका। इसमें टाटा डिफेंस ने भी हमारा साथ दिया है। भारत फोर्ज इसके अलावा टैंक, बख्तरबंद वाहन, तोप तथा रक्षा साजो सामान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का साजो-सामान तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed