फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defamation Case: 100 crore defamation claim against Sanjay Raut, Medha Kirit files case

Defamation Case : संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि दावा, मेधा किरीट ने दायर किया केस

Mon, 23 May 2022 01:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 23 May 2022 01:36 PM IST
सार

राउत ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि आईएनएस विक्रांत के संरक्षण के लिए चंदा जुटाने के अभियान में किरीट दंपती ने भ्रष्टाचार किया था।

विज्ञापन
Defamation Case: 100 crore defamation claim against Sanjay Raut, Medha Kirit files case
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने आज शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि केस दायर कर दिया। 
विज्ञापन

मेधा किरीट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि की अर्जी दायर की है। बता दें, राउत ने मेधा पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। मेधा ने हाईकोर्ट में दाखिल शिकायत में कहा कि पिछले महीने लगाए गए राउत के आरोप निराधार और अपमानजनक प्रकृति के हैं।

भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया की पत्नी ने कहा कि वह 15 और 16 अप्रैल के समाचार देखकर हैरान रह गई, जिनमें राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव में 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा, मीडिया के सामने दिए गए आरोपी के बयान मानहानि करने वाले हैं। आम जनता के सामने उनकी छवि को खराब करने के लिए बयान दिए गए हैं।

विज्ञापन


मेधा किरीट ने माफी मांगने की बात कही थी और ऐसा न करने पर संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराने की चेतावनी दी थी। फिलहाल संजय राउत ने इस मुद्दे पर मेधा सोमैया से माफी नहीं मांगी है। इसलिए उन्होंने बाम्बे हाई कोर्ट में शिवसेना सांसद के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




किरीट सोमैया पर लगाया था आईएनएस विक्रांत घोटाले का आरोप
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीते दिनों पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया पर आईएनएस विक्रांत के संरक्षण के लिए चंदा जुटाने के अभियान में धांधली  का आरोप लगाया था। राउत ने कहा था कि सोमैया ने एक तरह का देशद्रोही कार्य किया है। ऐसे लोगों को महाराष्ट्र की जनता माफ नहीं करेगी। वह बहुत जल्द वह जेल की हवा खाएंगे। इस मामले में सोमैया को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed