{"_id":"69e4ac05b7bf65c43501f2f4","slug":"deeply-unfortunate-that-pm-chose-to-mislead-nation-over-women-s-quota-bill-mamata-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: 'प्रधानमंत्री मोदी ने देश को किया गुमराह', सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: 'प्रधानमंत्री मोदी ने देश को किया गुमराह', सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर आरोप
Sun, 19 Apr 2026 03:48 PM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Pavan
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:48 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक के बहाने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस विधेयक के नाम पर देश को गुमराह किया है। सीएम ने ये भी कहा कि सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं के मुद्दे को ढाल बना रही है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
विस्तार
महिला आरक्षण के मुद्दे पर बहस लगातार जारी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर देश को गुमराह किया है। ममता बनर्जी ने इसे गहरी निराशाजनक स्थिति बताया और कहा कि देश को सच्चाई बताने के बजाय गलत तरीके से पेश किया गया।
यह भी पढ़ें - PM Modi: 'जब भी भय और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचते हैं, लोग भाजपा पर करते है भरोसा', पुरुलिया से TMC पर हमलावर
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस हमेशा से महिलाओं की राजनीति में ज्यादा भागीदारी की समर्थक रही है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि उनकी पार्टी में लोकसभा और राज्य विधानसभा दोनों में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। लोकसभा में उनकी पार्टी के करीब 37.9 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में लगभग 46 प्रतिशत महिला सदस्य हैं।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि जिस तरीके से केंद्र सरकार इस मुद्दे के साथ 'परिसीमन' को जोड़ रही है, उसका विरोध कर रही है। ममता का आरोप है कि सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं के मुद्दे को ढाल बना रही है।
यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में लोकसभा में 2029 से लागू होने वाले 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश की महिलाएं उन्हें “कन्या भ्रूण हत्या जैसे पाप” के लिए सजा देंगी।
यह भी पढ़ें - West Bengal Polls: बांकुरा में गरजे PM मोदी, कहा- TMC के गुंडों को 4 मई से पहले आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका
इस पूरे मामले में अब राजनीति और तेज हो गई है। एक तरफ केंद्र सरकार विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष, खासकर ममता बनर्जी, सरकार पर राजनीतिक फायदा उठाने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगा रही हैं। आने वाले समय में यह मुद्दा और बड़ा राजनीतिक विवाद बन सकता है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन