फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deeply Affected as A Global Citizen by Trump's Immigrant Ban: Priyanka Chopra

ट्रंप के प्रतिबंध से प्रियंका चोपड़ा भी प्रभावित

Sat, 04 Feb 2017 06:03 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन / लॉस एंजेलिस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन / लॉस एंजेलिस Updated Sat, 04 Feb 2017 06:03 AM IST
विज्ञापन
Deeply Affected as A Global Citizen by Trump's Immigrant Ban: Priyanka Chopra

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर लगातार विरोध बढ़ रहा है। इसके चलते दुनिया की एप आधारित टैक्सी कंपनी के सीईओ ट्रैविस कलानिक ने ट्रंप की आर्थिक सलाहकार परिषद से इस्तीफा दे दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने आव्रजन प्रतिबंध से छूट मांगी है और ट्विटर ने ट्रंप के वीजा आदेश के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले समूह को करोड़ों डॉलर का दान दिया है। यहां तक कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्रंप के फैसले की निंदा करते हुए कहा है कि - ‘इसने मुझे भी प्रभावित किया है’। 

विज्ञापन


हॉलीवुड और बॉलीवुड कलाकार प्रियंका चोपड़ा ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रवासियों पर लगाए गए अस्थाई प्रतिबंध की आलोचना की है। 34 वर्षीय अभिनेत्री और यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर ने लिंक्ड इन पर एक भावनात्मक पोस्ट में लिखा है कि - ‘एक वैश्विक नागरिक होने के नाते इस प्रतिबंध ने मुझे भी बहुत प्रभावित किया है। सभी ‘प्रतिबंधित’ देश ऐसी जगह हैं जहां यूनिसेफ का बहुत सारा काम चल रहा है। यहां के बच्चे सबसे ज्यादा तकलीफ  झेल रहे हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने अन्य लोगों से अपील की कि वे भी इस प्रतिबंध के खिलाफ बोलें। हॉलीवुड आइकन एंजेलिना जोली ने भी ट्रंप के कदम की आलोचना की और कहा कि शरणार्थियों के लिए दरवाजे बंद करने या उनके साथ भेदभाव से अमेरिका सुरक्षित नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रंप से खफा आर्थिक सलाहकार परिषद के उबर अधिकारी ने दिया इस्तीफा

Deeply Affected as A Global Citizen by Trump's Immigrant Ban: Priyanka Chopra

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत उबर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रैविस कलानिक ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक सलाहकार परिषद से इस्तीफा दे दिया है। कलानिक ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ट्रंप के साथ हुई उनकी बातचीत के बारे में बताया कि - ‘मैं इस आर्थिक परिषद का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा। समूह का हिस्सा बनना राष्ट्रपति या उनके एजेंडे का समर्थन करना नहीं है लेकिन दुर्भाग्यवश इसे इसी संदर्भ में समझा जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि - ‘बृहस्पतिवार को मेरी राष्ट्रपति से प्रवासियों पर लाए गए कार्यकारी आदेश और इसके चलते हमारे समुदाय की समस्याओं पर बात हुई।’ कलानिक के अलग होने से तकनीकी कंपनियों और वॉशिंगटन के बीच में दरार आने के संकेत भी हैं। 

उधर, शीर्ष सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने ट्रंप से उन कर्मचारियों को राहत देने की मांग की है जो सरकार के आव्रजन, वीजा और सीमा सुरक्षा आदेश से प्रभावित हो रहे हैं। कंपनी के मुख्य विधि अधिकारी ब्रेडफोर्ड एल, स्मिथ ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के 76 कर्मचारियों और 41 आश्रितों के पास अमेरिका में रहने व काम करने के लिए अस्थायी वीजा है और वह सरकार के कार्यकारी आदेश से प्रभावित है। उन्होंने लिखा कि कर्मचारियों व उनके परिजनों से संपर्क करने पर हमें पता चला कि उनमें से कुछ को वाकई इस नीति में बदलाव की जरूरत है। बैटरी वेंचर्स के जनरल पार्टनर नीरज अग्रवाल ने कहा कि - ‘ट्रंप और सिलिकॉन वैली के बीच एक तरह से जंग का माहौल बन रहा है।’ 

चर्चों पर राजनीतिक सीमा खत्म करने का ट्रंप का वादा

Deeply Affected as A Global Citizen by Trump's Immigrant Ban: Priyanka Chopra
एजेंसी/ वाशिंगटन। राजनीतिक आजादी को खतरे में बताते हुए ट्रंप ने उस नियम को निरस्त करने का वादा किया जिसमें पादरियों पर राजनीतिक सीमाएं लादी गई थीं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रार्थना के दौरान कहा कि हम इन्हें खत्म करेंगे और जॉनसन संशोधन को पूरी तरह समाप्त करते हुए अपने प्रतिनिधियों को आजादी के साथ बोलने की छूट देंगे।

ट्रंप का यह वादा उनके उन ईसाई समर्थकों को धर्म संबंधी मामलों में स्वीकृति देने जैसा था, जिनकी मदद से ट्रंप व्हाइट हाउस की यात्रा पूरी कर पाए। हालांकि उन्होंने अपनी योजना पर विस्तार से प्रकाश नहीं डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed