फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death toll rises to 124 in Assam hooch tragedy

असम में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 124 हुई, 300 से अधिक का इलाज जारी

Sun, 24 Feb 2019 03:37 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 24 Feb 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Death toll rises to 124 in Assam hooch tragedy
Assam toxic liquor - फोटो : PTI

असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 124 तक पहुंच गई है और 331 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई और वहां 272 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जोरहाट जिले के तिताबूर उपमंडल अस्पताल में चार और लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गोलाघाट जिले में 49 लोगों की मौत हुई है और 59 अन्य का गोलाघाट सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत घरों में हुई है, उसकी खबर अधिकारियों को नहीं मिली है। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात गोलाघाट एवं जोरहाट के दो चाय बगानों के श्रमिक जहरीली शराब पीने से बीमार हो गए थे। इनमें से 12 की मौत उसी रात हो गई थी। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत सर्मा ने जेएमसीएच में भर्ती लोगों की स्थिति की शनिवार को समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनोवाल ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और बीमार लोगों को पचास-पचास हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडलायुक्त जूली सोनोवाल को इस घटना की जांच करने और एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। 


असम के पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया ने बताया कि गोलाघाट में 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। देश में एक पखवाड़े के भीतर जहरीली शराब से हुई यह दूसरी बड़ी घटना है। इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 70 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी।  (इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed