फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death toll in China's earthquake rises to 148 as focus shifts to reconstruction

China: उत्तर-पश्चिम चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 हुई, गांसू प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित

Sat, 23 Dec 2023 10:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Dec 2023 10:01 PM IST
सार

China: 18 दिसंबर की मध्यरात्रि को क्षेत्र में नौ साल में आया यह सबसे तेज भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित गांसू प्रांत रहा। जहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है।

विज्ञापन
Death toll in China's earthquake rises to 148 as focus shifts to reconstruction
चीन में भूकंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन में बीते सोमवार की देर रात आए भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने कड़ाके की ठंड के बीच राहत और बचाव कार्य चलाया था। इसके बाद पांच दिनों तक पुनर्निर्माण और पुनर्वास पर फोकस किया है। गांसू और किंगई प्रांत में आए इस भूंकप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। 

विज्ञापन

गांसू में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई
18 दिसंबर की मध्यरात्रि को क्षेत्र में नौ साल में आया यह सबसे तेज भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित गांसू प्रांत रहा। जहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। जबकि पड़ोसी किंघई प्रांत में 31 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

499 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने शनिवार को प्रांतीय भूकंप राहत मुख्यालय के हवाले से बताया कि शुक्रवार तक गांसू में भूकंप से घायलों की संख्या 781 थी। गांसू में प्रभावितों के लिए कुल 311 अस्थायी पुनर्वास स्थल स्थापित किए गए हैं, और अब तक 112,346 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। अब तक 499 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि 282 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 17 की हालत अति गंभीर है और 69 गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

पहले चरण में 500 अस्थायी मकानों का निर्माण
2014 में युन्नान प्रांत में आए भूकंप में 617 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से सोमवार रात आया भूकंप चीन का सबसे घातक भूकंप था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कारण राहत एवं बचाव कार्य बाधित हुआ। बचाव चरण के बाद गांसू प्रांत में पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ।सरकारी सीजीटीएन-टीवी ने खबर दी है कि 500 अस्थायी मकानों के निर्माण का काम पहले चरण में पूरा हो गया है और जिशीशन काउंटी के मेइपो गांव के निवासियों को सौंप दिया गया है।

बहाल हुई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा
जिशीशन में भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में 27 दिसंबर तक 5,000 से अधिक तख्त के घरों का निर्माण होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को सर्दी में गर्मी सुनिश्चित होगी। जिशीशन काउंटी में सबसे बड़े दाहे गांव में पुनर्वास स्थल पर निवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा बहाल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed