{"_id":"5791c3f54f1c1b6949c4c876","slug":"death-of-co-gola-dheerendra-pratap-rap-in-gorakhpur-who-was-in-fleet-of-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पीएम की सुरक्षा फ्लीट में शामिल सीओ गोला धीरेंद्र की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखपुर में पीएम की सुरक्षा फ्लीट में शामिल सीओ गोला धीरेंद्र की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट ड्यूटी पर आए सीओ गोला धीरेंद्र प्रताप राव होटल के कमरे में मृत पाए गए। सीओ धीरेंद्र होटल अवंतिका के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। आशंका जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
सीओ गोला का शव होटल के कमरे में रखा गया है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में सीओ ठहरे थे उसका दरवाजा अंदर से बंद था। इस बात की जनाकारी भी मिल रही है कि बृहस्पतिवार शाम को उनका ब्लड प्रेसर बढ़ गया था जिसके बाद उन्होंने दवा खाई जिसके बाद उन्हें गर्मी लगने लगी थी।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक सीओ का शव ले जाने के लिए उनके घर वालों का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि सीओ धीरेंद्र यूपी के ही मऊ के रहने वाले हैं।