फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death figures increased by 149 percent during lockdown in Kerala Covid 19 tests decreased by 22 percent

कोविड-19: केरल में लॉकडाउन के दौरान 149 प्रतिशत तक बढ़े मौत के आंकड़े, जांच में हुई 22 फीसद की कमी

Tue, 15 Jun 2021 03:17 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 15 Jun 2021 03:17 PM IST
सार

आंकड़ों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि केरल में लॉकडाउन के दौरान कोरोना के नए मामलों में कमी आई, जबकि इस घातक बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना की जांच में भी कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Death figures increased by 149 percent during lockdown in Kerala Covid 19 tests decreased by 22 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने केरल को भी बहुत ज्यादा प्रभावित किया। दक्षिण भारत के जिन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें हुई, उनमें केरल भी शामिल है। एक अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल में पांच मई से लेकर 12 मई के बीच कोरोना के 2,67,002 केस सामने आए जबकि 488 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह वह सप्ताह था जब सरकार ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया था। इसके बाद 2 जून से 9 जून के बीच कोरोना के 1,08,165 नए मामले सामने आए और 1214 लोगों की मृत्यु हुई। इन आकंड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि केरल में कोरोना के नए मरीज तो घटे, लेकिन मौत की संख्या बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में साप्ताहिक मौत का आंकड़ा 149 फीसदी तक बढ़ गया है। वहीं, कोरोना के संक्रिमत मामलों में 59 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन


राज्य में 22 फीसदी घटी कोरोना की जांच
केरल में कोरोना के मामलों में कमी की वजह इसकी जांच में आई कमी को माना जा रहा है। अखबार के मुताबिक, 12 मई के बाद से केरल में पिछले सप्ताह कोरोना की जांच में 22 फीसदी की कमी देखी गई। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में केरल का एमजीआर 72 फीसदी पहुंचा
जीवन रक्षा प्रोजेक्ट के संयोजक मैसूर संजीव का कहना है कि यदि किसी राज्य या जिले में 28 दिनों का मूविंग ग्रोथ रेट (एमजीआर) 10 फीसदी से कम है तो उस क्षेत्र को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन केरल का एमजीआर 12 मई से 9 जून तक 72 फीसदी रहा। यह केरल के लिए चिंता का विषय है। इस 28 दिन की अवधि में केरल के अंदर 4,384 लोग कोरोना से मरे हैं। यह आंकड़ा राज्य में कोरोना की कुल मौत का तीन चौथाई है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस दौरान केरल में पूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed