फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deadly corona wave: double mutate virus wreaking havoc in 10 states, know where and what virus are active

घातक कोरोना लहर: 10 राज्यों में डबल म्यूटेंट वायरस बरपा रहा कहर, जानिए कहां-कहां कौन सा विषाणु सक्रिय

Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
सार

  • भारत में अभी सक्रिय वायरस डबल म्यूटेंट पाया गया
  • जीनोम सीक्वेंसिंग में उजागर हुआ खतरनाक लहर का सबब
  • दिल्ली में यूके स्ट्रेन के मरीज ज्यादा मिल रहे

विज्ञापन
Deadly corona wave: double mutate virus wreaking havoc in 10 states, know where and what virus are active
new Corona strain - फोटो : iStock

विस्तार

देश में जारी दूसरी कोरोना लहर इतनी घातक व तीव्र होने की प्रमुख वजह 10 राज्यों में डबल म्यूटेंट वायरस सक्रिय होना है। जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान इस लहर को लेकर यह खुलासा हुआ। माना जा सकता है कि देश में इसी कारण बीते चार दिनों से रोज दो लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


देश के वैज्ञानिकों ने मौजूदा लहर के बारे में जीनोम सीक्ववेंसिंग की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि दो अप्रैल के पहले के 60 दिनों में की गई जीनोम सीक्ववेंसिंग में डबल डबल म्यूटेंट सबसे ज्यादा पाया गया। 
विज्ञापन


इन राज्यों में सक्रिय है यह वायरस
उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि 10 राज्यों में तेजी से फैले संक्रमण की मुख्य वजह डबल म्यूटेंट वायरस है। इसी कारण इसका असर बहुत व्यापक है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक और मध्यप्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं, जहां यह घातक रूप ले चुका है। हालांकि मंत्रालय का यह भी कहना है कि डबल म्यूटेंट को ही इस लहर के लिए शतप्रतिशत जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.40 लाख सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई
डबल म्यूटेंट वायरस का पता 1.40 लाख संक्रमितों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग से चला। वैज्ञानिक अभी बड़ी संख्या में मौतों व संक्रमण की तीव्रता, टीके के असर, दोबारा संक्रमण के खतरे आदि को लेकर शोध कर रहे हैं। 

दिल्ली में यूके व डबल म्यूटेंट का दोहरा हमला, पंजाब में यूके स्ट्रेन
राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में संक्रमण की वजह यूके स्ट्रेन के वायरस और डबल म्यूटेंट दोनों का साझा हमला मानी जा रही है। पंजाब में 80 प्रतिशत रोगियों में यूके स्ट्रेन मिला है, जबकि महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत केस डबल म्यूटेंट के हैं। 

देश के 19 राज्यों के 80 जिलों में यूके स्ट्रेन

देश के करीब 19 राज्यों के 70 से 80 जिलों के संक्रमितों में यूके स्ट्रेन मिला है, जबकि कुछेक जिलों में दक्षिण अफ्रीका व ब्राजील के वैरिएंट मिले हैं। 



सरकार ने पहले तवज्जो नहीं दी
हैरान करने वाली बात यह है कि भारत में डबल म्यूटेंट वायरस के सक्रिय होने की खबरें पहले भी आईं थीं, लेकिन सरकार ने पिछले माह इन खबरों को तवज्जो नहीं दी थी। 

क्या है डबल म्यूटेट वायरस
जब कोरोना वायरस के दो बदले हुए एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और एक तीसरा रूप बनता है तो उसे डबल म्यूटेंट कहा जाता है। भारत में E484Q और L452R ने मिलकर डबल म्यूटेंट वायरस बनाया है। इनमें से L452R स्ट्रेन अमेरिका के कैलिफोर्निया में पाया गया था और E484Q देश में ही बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed