फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dead frog found in wafers pack: 4 year, 9 month old girls escape unhurt; municipal corporation orders probe

वेफर्स पैक में मरा मेंढक: चार साल और नौ माह की बच्चियां बाल-बाल बचीं; गुजरात में नगर निगम ने दिए जांच के आदेश

Wed, 19 Jun 2024 06:25 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 19 Jun 2024 06:25 PM IST
सार

इस बार आलू वेफर्स में मृत मेंढक निकलने से सनसनी फैल गई है। वितरक और ग्राहक सेवा केंद्र के संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शिकायत की गई। नगर निगम ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Dead frog found in wafers pack: 4 year, 9 month old girls escape unhurt; municipal corporation orders probe
पैकेट में निकला मेंढक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप भी पैकेट से निकली चीजों को बिना देखे खाते हैं तो सावधान हो जाइए। याद होगा कुछ दिनों पर ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में मानव उंगली निकली थी। इस खबर ने लोगों को आश्चर्यचकित किया था। पैकेट में बिक रहे स्नैक्स आदि में असल चीज के बजाय अन्य कुछ निकलने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बधुवार को जैस्मीन पटेल नामक महिला ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी कि एक नामचीन कंपनी के वेफर्स द्वारा निर्मित क्रंचेक्स के पैकेट में मरा हुआ मेंढक मिला है। पुष्कर धाम सोसायटी के निवासी ने दावा किया कि उनकी चार साल की भतीजी को मंगलवार शाम को पास की एक दुकान से वेफर्स खरीद कर दिया था। उनकी भतीजी और उनकी नौ माह की बेटी पैकेट से कुछ वेफर्स खाए। तभी भतीजी को पैकेट में कुछ अजीब सा दिखाई दिया। उसने डरकर वह पैकेट फेंक दिया और दौड़कर आई। महिला ने बताया कि उसने जब मुझे बताया तो पहले मुझे यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब मैंने खुद पैकेट में मरा मेंढक देखा तो मैं चौंक गई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने कंपनी के वितरण और ग्राहक सेवा को शिकायत की, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तब मैंने बुधवार सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जामनगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीबी परमार ने बताया कि पैकेट में मृत मेंढक निकलने की शिकायत की गई है। हम उस दुकान पर गए थे, जहां से कल उसने यह खरीदा था। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि वास्तव में पैकेट में मेंढक था, वह भी सड़ी हुई अवस्था में। नगर निगम ने बुधवार को आलू वेफर्स के पैकेट में कथित रूप से मृत मेंढक पाए जाने के बाद जांच के आदेश दिए। जामनगर नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के तहत वेफर पैकेट के उत्पादन बैच के नमूने एकत्र किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed